फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   27 two-day distribution of Kanya Vidya

दो दिनी कन्या विद्याधन का वितरण 27 से

Mon, 22 Aug 2016 12:00 AM IST
balia
balia Updated Mon, 22 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
27 two-day distribution of Kanya Vidya
tibri junior high school - फोटो : AmarUjala
जिले की मेधावी कन्याओं को कन्या विद्याधन का वितरण 27 और 28 को किया जाएगा। दो दिवसीय यह कार्यक्रम टाउन हाल के बापू भवन और अन्य विद्यालयों में होगा। यह बाते जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने रविवार को कुंवर सिंह इंटर कालेज के सभागार में प्रधानाचार्यो की बैठक में कहीं। कहा कि 27 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम टाउन हाल बापू भवन में होगा। वहीं 28 अगस्त को अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज रसड़ा, राजकीय बालिका इंटर कालेज बांसडीह, पीएन इंटर कालेज दूबेछपरा, गांधी इंटर कालेज सिकंदरपुर, आरजीएमएस इंटर कालेज बेल्थरारोड में आयोजित होगा। बताया कि निर्धारित मेरिट का चयन कर आवेदन पत्र, बैंक खाता आईएफसी कोड के साथ तत्काल अग्रसारित कर कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। कहा कि शासन द्वारा जनपद का लक्ष्य 2182 निर्धारित है। जिसमें यूपी बोर्ड की 1473, संस्कृत बोर्ड की 82, मदरसा 82, सीबीएसई बोर्ड से 409, आईसीएससी बोर्ड से 136 छात्र-छात्राओं को चयन किया जाना है।
विज्ञापन


कहा कि  यदि किसी बोर्ड से पर्याप्त मात्रा में छात्राएं नहीं मिल रही है तो यूपी बोर्ड से चयन किया जाएगा। बताया कि तहसील स्तर पर शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों, शिक्षक/शिक्षिकाओं और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियों को देखेंगे। बताया कि कार्यक्रम में डीएम, सीडीओ समेत जनपदीय अधिकारी शिरकत करेंगे। इस मौके पर अनुज तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, उदय बहादुर सिंह, रामायण सिंह, गिरिश नारायण चतुर्वेदी, अल्का राय समेत विभिन्न कालेजों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed