फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   2650 meters will reach the district soon. Ton IFFCO DAP will be distributed on committees

जिले में जल्द पहुंचेगी 2650 मी. टन इफको डीएपी, समितियों पर होगा वितरण

Fri, 10 Dec 2021 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
2650 meters will reach the district soon. Ton IFFCO DAP will be distributed on committees
जिले के सहकारी समितियों पर डीएपी की किल्लत जल्द दूर होगी। शुक्रवार की देर शाम तक फेफना में रैक आने की संभावना है। रैक से 2650 मीट्रिक टन इफको डीएपी आएगी जिसे सहकारी समितियों पर वितरण के लिए भेजा जाएगा। इस उर्वरक के आने के बाद माह में निर्धारित लक्ष्य से अधिक फॉस्फेटिक उर्वरक की उपलब्धता होगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि जनपद में दिसंबर माह तक फॉस्फेटिक उर्वरकों का लक्ष्य 20 हजार मीट्रिक टन है जिसके सापेक्ष अब तक 18 हजार मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक प्राप्त हो चुका है। जनपद स्तर से सहकारिता क्षेत्र हेतु एक फुल रेक 2600 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक का मांग पत्र शासन स्तर पर भेजा गया था। शासन ने स्वीकार करते हुए उर्वरक का आवंटन किया है। इसके क्रम में 7 दिसंबर को उड़ीसा के पारादीप पोर्ट से 2650 मीट्रिक टन इफको डीएपी की रैक चली है जो फेफना रेक प्वाइंट पर 10 दिसंबर की देरशाम तक लगने की संभावना है। इसके साथ ही इफको यूरिया की भी 2600 मीट्रिक टन की एक रेक काकीनाडा पोर्ट से जनपद के लिए आ रही है। यह उर्वरक सहकारिता सेक्टर को भेजा जाएगा। बताया किसानों को किसी भी उर्वरक की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धता अब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed