फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   26,000 cases pending for over five years across 30 villages; notices issued to three Circle Officers.

Ballia News: 30 गांवों में 26 हजार मामले 5 साल से ज्यादा समय से लंबित, 3 सीओ को नोटिस

Sun, 14 Jun 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
26,000 cases pending for over five years across 30 villages; notices issued to three Circle Officers.
बलिया। जिले में कुल 37 चकबंदी गांव हैं, जिनमें से 30 गांवों में पांच साल से ज्यादा समय से 26 हजार से ज्यादा मामले लंबित हैं। इसपर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मामलों के निपटारे में हो रही देरी पर अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं। तीन सीओ को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास भवन सभागार में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व एवं चकबंदी विभाग के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पांच वर्ष से ज्यादा पुराने सभी मुकदमों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। प्रत्येक पुराने मुकदमे की अलग फाइल तैयार कर उसके निस्तारण के लिए कार्ययोजना बनाई जाए।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 37 चकबंदी गांव हैं, जिनमें से 30 गांवों में पांच वर्ष से अधिक पुराने मामले लंबित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। समीक्षा के दौरान यह भी सामने आया कि विभिन्न तहसीलों में निर्धारित मानकों के अनुरूप मुकदमों का निस्तारण नहीं हो रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने चकबंदी अधिकारियों (सीओ) को कड़ी फटकार लगाई और मानक के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिए। उन्होंने मुकदमों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर सभी सीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि राजस्व एवं चकबंदी विभाग के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक गांव में नियमित चौपाल लगाने, ग्रामीणों की शिकायतें सुनने तथा उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही एसीओ और सीओ को अपने कार्यक्षेत्र की तहसीलों में नियमित रूप से बैठकर जनता की समस्याएं सुनने और लंबित मुकदमों की सुनवाई कर उनका निस्तारण करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सीआरओ गुलशन जी, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed