{"_id":"64271850065d8597710b3286","slug":"250-loads-of-wheat-burnt-in-fire-due-to-unknown-reasons-ballia-news-c-20-1-131736-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अज्ञात कारणों से लगी आग में गेहूं के 250 बोझ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अज्ञात कारणों से लगी आग में गेहूं के 250 बोझ राख
विज्ञापन
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में शुक्रवार को देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से करीब चार बीघा गेहूं की फसल के 250 बोझ जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। समय से दमकल न पहुंचने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश दिखा।
हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम गायघाट निवासी रविशंकर ओझा, मणिशंकर ओझा गोलू के खेत में शुक्रवार को देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। खेत में ही करीब चार बीघा में लगी गेहूं की फसल का 250 बोझ मड़ाई के लिए रखा गया था। जब तक ग्रामीणों को इसकी जानकारी होती आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग को बेकाबू देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। लेकिन तब तक आग की लपटों ने खेत में रखें गेहूं के फसल के बोझ को जलाकर राख कर दिया। घटना की जानकारी के बाद थानाध्यक्ष हल्दी सुनील कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है।