फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   2330 patients treated at 81 health centers, seven referred

Ballia News: 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2330 मरीजों का हुआ इलाज, सात रेफर

Mon, 17 Nov 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
2330 patients treated at 81 health centers, seven referred
मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीछपरा में मरीजों का उपचार करते
बलिया। जिले के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. योगेंद्र दास ने बताया कि मेले में 2330 मरीजों का इलाज हुआ। जिसमें गंभीर हालत में मिले सात लोगों जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

रात में गलन बढ़ने से बच्चों से लेकर बुजुर्गों की सेहत पर असर पड़ रहा है। बच्चों सर्दी-जुकाम व खांसी हो रही है। 80 फीसदी स्वास्थ्य केंद्रों पर होम्योपैथी व आयुष चिकित्सक व फार्मासिस्ट मरीजों का इलाज किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पर डॉ. गोविंद सोनकर ने 50 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन

खांसी, गले में खरास, जुकाम से पीड़ित होकर आने वालों की संख्या ज्यादा रही। होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. अभिमन्यु यादव, फार्मासिस्ट प्रमोद पटेल, मिथिलेश सिंह, मुकेश सिंह, अशोक यादव सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। चिलकहर पीएचसी पर 41 मरीज पहुंचे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि दिन में गर्मी और रात में मौसम ठंडा होने की वजह से सांस वाले मरीज ज्यादा पहुंचे। तीन मरीजों को स्थिति खराब देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र कुरेजी पर फार्मासिस्ट राकेश सिंह में 21 मरीजों की जांच कर दवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीमपुरा के कीड़ीहरापुर स्थित न्यू पीएचसी पर 50 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। चिकित्साधिकारी डॉ. कुशाग्र सिंह ने बताया कि सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज ज्यादा रहे। चिकित्सकों ने मरीजों को दवा देने के साथ बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed