{"_id":"6872af61bfd5e525b601ff74","slug":"229-schools-of-navanagar-block-in-red-zone-ballia-news-c-190-1-svns1007-143939-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रेड जोन में नवानगर ब्लॉक के 229 विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रेड जोन में नवानगर ब्लॉक के 229 विद्यालय
विज्ञापन
पंदह। यू डायस पोर्टल पर छात्रों का डेटाबेस तैयार करने के मामले में शिक्षाक्षेत्र नवानगर के 229 विद्यालय रेड जोन में हैं। इस सूची में 61 प्राथमिक, 16 जुहा स्कूल, 17 कंपोजिट और 135 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय शामिल हैं। जबकि यहां संचालित होने वाले सरकारी, अनुदानित और स्ववित्त पोषित विद्यालयों की कुल संख्या 286 है। रेड जोन में शामिल इन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का एक भी डेटा अभी तक यू डायस पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है।
इनमें क्षेत्र के सर्वाधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में सुमार कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर, जनता इंटर काॅलेज, बंशीबाजार इंटर काॅलेज जैसे शासकीय/अनुदानित विद्यालय भी शामिल हैं। जबकि विभाग ने प्रत्येक छात्र का प्रोफाइल, नामांकन, ड्रापआउट, स्थानांतरण और प्रगति विवरण पोर्टल पर अपलोड करने का लगातार निर्देश भी दिया जा रहा है बावजूद संबंधित कर्मचारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। डेटाबेस अपलोड करने में की जा रही मनमानी से बच्चे छात्रवृत्ति, पाठ्य पुस्तक वितरण, यूनिफार्म, मिड-डे मील जैसे योजनाओं से वंचित भी हो सकते हैं।
शिक्षा क्षेत्र नवानगर के 286 स्कूलों में तकरीबन 48754 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। क्षेत्र के 57 स्कूलों को छोड़कर अन्य विद्यालयों द्वारा यू डायस पोर्टल पर छात्रों का डेटाबेस तैयार फीड करने की शुरुआत तक नहीं की गई है। जिन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का डेटा फीड करने का कार्य शुरू किया गया है उनमें सबसे बेहतर रिकॉर्ड गांधी इंटर काॅलेज का है। यहां पंजीकृत 4188 विद्यार्थियों के सापेक्ष अब तक 2911 छात्र छात्राओं का डेटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। वहीं 6 विद्यालय ऐसे भी हैं जिनका आंकड़ा दहाई तक नहीं पहुंचा है। वहीं शेष विद्यालयों में डेटा अपलोड करने का कार्य धीमी गति से चल रहा है। शिक्षा क्षेत्र पंदह अंतर्गत संचालित होने वाले 256 स्कूलों में से 21 को छोड़ कर बाकी की स्थिति काफी खराब है। अभी तक यहां 9 प्रतिशत बच्चों का ही डेटा अपलोड किया गया है। नवानगर बीईओ पंकज कुमार सिंह संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को दो दिन के अंदर प्रगति सुधारने और रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। बावजूद यदि कोई हीलाहवाली करता है तो विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।