फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सबसे कम उम्र के दो प्रत्याशी

सबसे कम उम्र के दो प्रत्याशी

Mon, 13 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
सबसे कम उम्र के दो प्रत्याशी
बलिया। निकाय चुनाव में बलिया नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 दावेदारों में कुल तीन प्रत्याशी युवा हैं। इसमें दो निर्दलीय है तो एक बसपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरा है।
विज्ञापन

आमतौर पर 40 तक के लोगों को युवा माना जाता है। बलिया नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने दावेदारी की है। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों की ओर से दिए गए शपथ पत्र के अनुसार सबसे अधिक उम्र के सपा प्रत्याशी संजय उपाध्याय 56 साल के हैं। इसके बाद निर्दलीय जैनेन्द्र की उम्र 52, निर्दलीय अजय पुत्र स्व. द्वारिका की उम्र 50, भाजपा प्रत्याशी संजीव कुमार डम्पू की उम्र 48 साल है। आम आदमी के राजकुमार की उम्र जहां 46 साल है वहीं कांग्रेस की शीला के साथ ही निर्दलीय जमाल आलम व कान्हो उफ कन्हैया लाल की उम्र 45 साल है। निर्दलीय अमरनाथ सिंह की उम्र जहां 43 साल है वहीं सुशील की उम्र 42, पंकज की उम्र 39 साल है। प्रत्याशियों में सबसे कम उम्र के बसपा प्रत्याशी अजय पुत्र श्रीकांत व निर्दलीय संध्या पांडेय की उम्र 35 साल है। प्रमुख्र राजनीतिक दलों में बसपा ने जहां युवा प्रत्याशी को मैदान में उतारा है, वहीं सपा ने सबसे अधिक उम्र के प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है तो भाजपा व कांग्रेस ने 40 साल से अधिक उम्र के दावेदार को।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed