{"_id":"59875c774f1c1b931e8b4898","slug":"21502043255-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बलिया। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 11 अगस्त को आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन दूसरे दिन रविवार को भी तैयारी में लगा रहा। वहीं आला अफसर अपने-अपने विभागों को साफ-सुथरा कराते नजर आ रहे है। विभागीय स्तर पर भी तैयारी की जा रही है।
विभागीय सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का 11 अगस्त को आना लगभग तय है। मुख्यमंत्री मंडलीय निरीक्षण के बाद अब जनपद निरीक्षण शुरू कर रहे हैं। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने रविवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। गंदगी देख सीएमएस पर भड़क गए और तत्काल मुख्यगेट से लेकर पूरे परिसर तथा वार्डो में साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला, कलेक्ट्रेट आदि का पुन: निरीक्षण किया और साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री हैलीपैड से सीधे सर्किट हाउस जाएंगे, जहां जनप्रतिनिधियों से वार्ता करने के बाद किसी एक थाना तथा जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के आने की सूचना के बाद से जिला प्रशासन व पुलिस महकमा टीम सुरक्षा और कागजातों को पूर्ण करने में जुट गया। शनिवार को भी डीएम और एसपी ने हेलीपैड, ंसर्किट हाउस, सेफजोन, जिला अस्पताल व कोतवाली का निरीक्षण किया था। रविवार को
इनसेट...
आज आएंगे प्रमुख सचिव
बलिया। मुख्यमंत्री के आगमन के तैयारियों का जायजा लेने प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव सोमवार को जनपद में आ रहे है। आठ अगस्त को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस आशय की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार ने दी।