{"_id":"643c3044429f3e6ee805cb30","slug":"2069-mt-procured-from-only-404-farmers-in-15-days-ballia-news-c-20-1-157510-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 15 दिनों में महज 404 किसानों से हुई 2069 एमटी की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 15 दिनों में महज 404 किसानों से हुई 2069 एमटी की खरीद
विज्ञापन
बलिया। क्रय केंद्रों पर गेहूं की पर्याप्त खरीद इस वर्ष भी चुनौती बना हुआ है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 15 दिनों में महज 2069.30 एमटी गेहूं की ही खरीद हो सकी है। इसको लेकर विपणन विभाग के अधिकारी भी चिंतित हैं। इतना ही नहीं 11 केंद्रों पर तो अभी तक कोई खरीद ही नहीं हो सका है। जबकि 95 हजार एमटी खरीद का लक्ष्य निर्धारित है।
जिले में एक अप्रैल से 63 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू है जो 15 जून तक चलेगी। इसमें सबसे अधिक विपणन विभाग के 17 क्रय केंद्र हैं। इन क्रय केंद्रों पर वही किसान गेहूं बेच सकेंगे जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है। अब तक करीब छह हजार किसानों ने पंजीकरण भी कराया है। इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल है जो पिछले वर्ष की अपेक्षा प्रति क्विंटल 110 रुपये अधिक है। इसके बावजूद किसानों का रुझान सरकारी केंद्रों की ओर काफी कम है। इसके चलते इस वर्ष भी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद करना चुनौती भरा कार्य होगा। बताया जाता है कि गेहूं का बाजार भाव इस वर्ष भी समर्थन मूल्य के बराबर है। क्रय केंद्रों पर किसानों को गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण, सत्यापन, फिर केंद्र् पर नंबर लगाने की मशक्कत करनी पड़ेगी। यह देख किसान गेहूं को खेतों में आढ़तियों के हाथों बेच दे रहे हैं। यही कारण है कि जिले में संचालित 63 के सापेक्ष 11 क्रय केंद्रों पर कोई खरीद नहीं हुई है। 15 दिनों में 404 किसानों से कुल 2069 मी.टन गेहूं की खरीद हुई है। ऐसे में इस वर्ष भी गेहूं खरीद का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल भरा काम होगा। हालांकि जिले में अभी कई इलाकों में गेहूं की फसल की कटाई व मड़ाई का कार्य चल रहा है।
क्रय केंद्रों पर किसानों की आवक काफी कम है। किसानों से संपर्क कर उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। बाजार भाव के चलते खरीद पर प्रभाव पड़ा है। अभी समय है, प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक किसानों से खरीदारी की जाए। - अविनाश चंद्र सागरवाल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, बलिया