फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   202 kg polythene seized, 35 thousand fine collected

Ballia News: 202 किग्रा पॉलिथीन जब्त, 35 हजार जुर्माना वसूला

Mon, 23 Jun 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
202 kg polythene seized, 35 thousand fine collected
बलिया। प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत रविवार को नपा की टीम ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दुकानदारों के यहां से 2.2 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा व नपा के ईओ सुभाष कुमार के नेतृत्व में नपा की टीम ने रविवार को गुदरी बाजार व गुड़ मंडी में प्लास्टिक रोधी अभियान चलाया। इस दौरान व्यवसायी अतुल कुमार की दुकान से 104 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया और 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। एक अन्य दुकानदार से दो किग्रा प्लास्टिक और 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान समस्त दुकानदारों को नगर मजिस्ट्रेट ने दुकानों पर कपड़े का थैला उपयोग करने हेतु बैनर लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

वहीं, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने दुकानदारों को वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत कपड़े के झोले और बायोडिग्रेडेबल थैलों का इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई। अभियान में पुलिस विभाग का नेतृत्व चौकी प्रभारी बृजेश सिंह ने किया। टीम में नपा के सहायक अभियंता नीरज कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम, राजस्व निरीक्षक अभिषेक, कर संग्रहक संदीप, संतन, अनुभव अतिक्रमण प्रभारी प्रवीण एवं राहुल मिश्रा एवं सफाई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed