फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   छात्रों का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया धरना

छात्रों का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया धरना

Fri, 11 Jan 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
छात्रों का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया धरना
बलिया। रसड़ा कोतवाली में फरियाद लेकर विगत कई दिनों से पहुंच रही विधवा पद्मावती देवी को जब इंसाफ नहीं मिला तो शुक्रवार को उनके समर्थन में छात्र उतर आए और विधवा महिला को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। नारा लगाया कि बेवा को इंसाफ चाहिए, रसड़ा पुलिस मुर्दाबाद वरना हम छात्र अनशन पर बैठने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधवा पद्मावती देवी ने कहा कि मैं एक बेवा हूं तथा मेरे इकलौते पुत्र को हमेशा से जमीन के विवाद में मारने-पीटने की धमकी दी जाती है। हाईकोर्ट से स्टे आर्डर होने के बावजूद विपक्षी द्वारा जबरिया मेरी जमीन कब्जा करने की नीयत से अत्याचार किया जा रहा है। रसड़ा कोतवाल के खिलाफ आरोप लगाया कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उनके कानों में जूं नहीं रेंग रहा है। पीड़िता का कहना था कि उनके पति का निधन वर्ष 2001 में हो गया। तब से विपक्षी उनके हिस्से की जमीन को हथियाने के चक्कर में पड़ा है। कहा कि इसको लेकर मुकदमा माननीय सिविल जज (जूडि) द्वितीय बलिया के न्यायालय में विचाराधीन है। इस मौके पर छात्रहित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष मिंटू खान, छात्र नेता राहुल राय आदि ने कहा कि अगर पीड़ित महिला को न्याय नहीं मिला तो हम छात्रगण कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर रीतेश मिश्र पहाड़ी, दिलीप, माइकल सिंह, जलालुद्दीन, प्रवीण मौर्य, सुधीर ओझा राणा, देवेंद्र यादव, श्यामू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed