{"_id":"5c0569dabdec2241a533b672","slug":"201543858650-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो प्राथमिक बालक वर्ग में मनियर विजेता और सीयर उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो प्राथमिक बालक वर्ग में मनियर विजेता और सीयर उपविजेता
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिला बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2018-19 का शुभारंभ सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह ने किया। इसके साथ ही फाइनल इवेंट का दौर शुरू हुआ, जिसमें परिषदीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीतने का प्रयास किया। परिषदीय मेधा का उत्साहवर्धन दर्शक दीर्घा से खेल प्रेमियों ने तालियों से किया। पूरे दिन चले खेलकूद में अपने वर्ग में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना लोहा मनवाया। इस दौरान प्राथमिक बालक वर्ग कबड्डी में मुरली छपरा ने सोहांव और प्राथमिक बालिका वर्ग में सोहांव ने जीत दर्ज की। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में मुरली छपरा ने सोहांव को पराजित किया तो बालिका वर्ग में बांसडीह ने सोहांव को हराया।
जिला बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2018-19 का शुभारंभ सोमवार को मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह ने छात्रों के मार्चपास्ट की सलामी लेकर किया। खो-खो प्राथमिक बालक वर्ग में मनियर विजेता और सीयर की टीम उपविजेता बनी। वही, प्राथमिक बालिका वर्ग में रेवती विजेता तथा सीयर को उपविजेता का खिताब मिला।
उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में हनुमानगंज विजेता तथा बेलहरी उपविजेता बना, जबकि बालिका वर्ग में बांसडीह को ताज मिला। कस्तूरबा की खो-खो प्रतियोगिता में रसड़ा विजेता और रेवती उपविजेता बना। खेल को बेहतर तरीके से सम्पन्न कराने में जिला व्यायाम शिक्षक विनोद सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुबास गुप्ता, मोती चंद्र चौरसिया, अवधेश राय, निर्भय नारायन सिंह, ओम प्रकाश दुबे, धर्मेंद्र कुमार, नरेंद्र सोनकर, हेमंत मिश्रा, सुनील कुमार, बंशीधर श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव, लालजी शर्मा, सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी के साथ ही राजेश कुमार दुबे, मुहम्मद वसीम, पंकज, राजेश, देवकुमार, चंद्र भानु सिंह के अलावा शिक्षक प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, डॉ घनश्याम चौबे, अवधेश कुमार सिंह सहित दर्जनों अनुदेशकों की सक्रिय भूमिका रही। संचालन अरविंद कुमार सिंह ने किया। बीएसए संतोष कुमार राय ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए बेसिक शिक्षा की जनपदीय प्रतियोगिता को शानदार तरीके से सम्पन्न कराने के लिए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।