फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   त्योहारों के मद्देनजर जनपद में धारा 144 लागू

त्योहारों के मद्देनजर जनपद में धारा 144 लागू

Sat, 11 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
त्योहारों के मद्देनजर जनपद में धारा 144 लागू
बलिया। अपर जिला मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंघल ने नागपंचमी त्योहार, स्वतंत्रता दिवस, श्रावण मास, ईद-उल-जुहा (बकरीद) रक्षाबंधन, महावीरी झंडा, जन्माष्टमी के मद्देनजर शुक्रवार से 08 सितंबर तक दंड प्रक्रिया की धारा 144 लगा दी है। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि जनपद की सीमा के भीतर निवास करने वाले तथा आने-जाने वाले समस्त व्यक्ति किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एक समूह के रूप में एक साथ एकत्रित नहीं होंगे और न ही कोई जुलूस निकालेंगे और न ही कोई ऐसा अफवाह फैलाएंगे, जिससे शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े । विशेष परिस्थितियों में जुलूस आदि के लिए सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य होगा। यह प्रतिबंध परंपरागत सामाजिक या धार्मिक संस्कारों एवं रीति-रिवाज तथा जुमे की नमाज पर लागू नहीं होगा। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दंड विधान की धारा 188 के अंतर्गत दंडनीय अपराध होगा। उधर रेवती में झंडा जुलूस के मद्देनजर शांति समिति की बैठक शुक्रवार को थाना प्रांगण में उप जिलाधिकारी संतलाल एवं सीओ बैरिया उमेश कुमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। जिसमें एसडीएम ने आपसी भाईचारा, सौहार्द तथा समरसता के साथ त्योहार मनाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने जुलूस के दिन साफ-सफाई एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह को निर्देशित किया। कहा कि यह व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा किया जाए। ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने बिजली विभाग के ठेकेदार मुन्ना सिंह को बिजली व्यवस्था के लिए निर्देश दिया। कहा कि पर्व और त्योहार आपसी प्रेम बढ़ाने में सहायक होते हैं, क्योंकि इस समय हम एक जगह जुटते हैं। जिसकी वजह से सारे गिले-शिकवे दूर होकर हम आपसी प्रेम में बंध जाते हैं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पांडेय कनक, तहसीलदार बांसडीह शलभ चंद्रा, कौशल सिंह, एसएचओ राकेश कुमार सिंह, अर्जुन चौहान, अखाड़ेदार जनार्दन चौधरी, भोला ओझा, सत्यदेव तुरहा, सुरेंद्र चौहान, शमीम, नसीम, कौशल तुरहा, कलयुगी पांडेय, एसआई विजय प्रताप सिंह, नागेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed