फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए बनाई रणनीति

पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए बनाई रणनीति

Sun, 08 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए बनाई रणनीति
बलिया। फेफना विधानसभा क्षेत्र के मंडल पदाधिकारियों, सेक्टर अध्यक्षों व सेक्टर प्रभारियों की बैठक टैगोर नगर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री व क्षेत्रीय विधायक उपेंद्र तिवारी ने 14 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी के आजमगढ़ आगमन के मद्देनजर रैली में पहुंचने के संबंध में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ रूपरेखा तय की।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि मंडल अध्यक्ष व सेक्टर अध्यक्ष बूथ स्तर तक बैठक कर कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करें तथा रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पहुंचने के लिए प्रेरित करें। कहा कि प्रधानमंत्री का आजमगढ़ आगमन व पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास पूर्वांचल के तीव्र विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के सौजन्य से सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। जो देश व प्रदेश के विकास के लिए क्रांतिकारी कदम होगा। कहा की प्रधानमंत्रीजी ऊर्जावान व दिव्य शक्ति वाले व्यक्ति हैं। उनके नेतृत्व में देश तरक्की का आसमान छूएगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को रैली को अंतिम रूप देने के लिए पुन: 12 जुलाई को फेफना विधानसभा की बैठक करने की घोषणा की, जिसके क्रम में गड़वार मंडल की बैठक सुबह नौ बजे गड़वार डाक बंगले में, फेफना मंडल की बैठक 12 बजे मंजू मेमोरियल आईटीआई चितबड़ागांव मोड़ पर, सोहांव मंडल की बैठक तीन बजे से संत ग्राम्यांचल महाविद्यालय सुरहीं में होगी। इस अवसर पर प्रांतीय परिषद सदस्य उपेंद्र पांडेय, जिला उपाध्यक्ष सूर्यदेव राय, विजय गुप्ता, जिला महामंत्री नंदलाल सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, प्रेमनाथ सिंह, टुनटुन उपाध्याय, शैलेंद्र तिवारी मीडिया प्रभारी राकेश चौबे भोला सहित सभी सेक्टर प्रभारी व सेक्टर प्रमुख उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed