फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   इलाज कराने जा रहे कारोबारी का परिवार सड़क दुर्घटना के शिकार

इलाज कराने जा रहे कारोबारी का परिवार सड़क दुर्घटना के शिकार

Tue, 12 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
इलाज कराने जा रहे कारोबारी का परिवार सड़क दुर्घटना के शिकार
बलिया (नगरा)। इलाज के लिए निजी वाहन से लखनऊ जा रहे नगरा के कारोबारी एवं उसका परिवार देवरिया जिले में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी होने पर परिजन घायलों को देवरिया से नगरा ले आए और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख कारोबारी एवं साथ जा रही एएनएम को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी पहुंचते ही एएनएम को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नगरा कस्बे के किराना के प्रमुख कारोबारी तारकेश्वर बरनवाल (40) अपने निजी कार से पत्नी प्रियंका (35), 7 वर्षीय पुत्र रिशु, विश्वनाथ गुप्ता (35), अतुल कुमार गुप्ता (40) एवं एएनएम गिरजा देवी (45) के साथ सोमवार की रात देवरिया जिले के रास्ते लखनऊ जा रहे थे। अभी देवरिया कस्बे के पास पहुंचे ही थे कि ओवरटेक करने के दौरान ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दिया, जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। परिजन रात में ही सभी घायलों को लेकर नगरा आए और सभी घायलों को एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराने लगे। चिकित्सक ने कारोबारी एवं एएनएम की स्थिति गम्भीर देख वाराणसी ले जाने की सलाह दी। परिजन दोनों घायलों को लेकर वाराणसी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने एएनएम गिरजा देवी को मृत घोषित कर दिया। कारोबारी तारकेश्वर बरनवाल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed