फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मृतकों के परिजनों को छह लाख व घायलों के इलाज को मिलेंगे दो लाख

मृतकों के परिजनों को छह लाख व घायलों के इलाज को मिलेंगे दो लाख

Thu, 17 May 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों को छह लाख व घायलों के इलाज को मिलेंगे दो लाख
बलिया (जयप्रकाशनगर)। बैरिया थाना क्षेत्र के नईबस्ती दलजीत टोला में 11 मई को सिलेंडर फटने से हुए हादसे में घायलों की लगातार हो रही मौत ने परिवार के साथ ही इलाका वासियों को भी झकझोर कर रख दिया। एक सप्ताह में परिवार के चार लोगों की मौत हो चुकी है, पांच लोग अभी जिला अस्पताल में जीवन व मौत से संघर्ष कर रहे हैं। उधर, संबंधित गैस एजेंसी संचालक की पहल पर कंपनी के अधिकारियों की ओर से जांच व सर्वे किया गया। एजेंसी संचालक ने बताया कि कंपनी की ओर से बीमा के तहत प्रत्येक मृतक पर छह लाख रुपये परिवार को व प्रत्येक घायल के इलाज के लिए दो लाख रुपये तक का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के नईबस्ती दलजीत टोला में एक सप्ताह पहले सिलेंडर फटने से हुए हादसे से एक ही परिवार के 9 लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि गैस कनेक्शन कर्णछपरा स्थित माधवेंद्र एचपी ग्रामीण गैस वितरक एजेंसी से लिया गया था। घटना के बाद एजेंसी के संचालक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने इसकी सूचना कंपनी के उच्चाधिकारियों को दी थी। कंपनी की टीम ने मामले की जांच पड़ताल की और सर्वे भी कराया। गुरुवार को आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के सर्वेयर विनय मिश्रा एकबार फिर एजेंसी संचालक के साथ पीड़ित परिवार के दरवाजे पर पहुंचे। पूरी जानकारी लेने के बाद कंपनी के सर्वेयर ने बताया कि कंपनी की ओर से प्रत्येक मृतक को छह लाख की धनराशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों को इलाज के लिए उनकी ओर से बिल प्रस्तुत किए जाने पर दो लाख रुपये का भुगतान कंपनी की ओर से किया जाएगा। उधर, हादसे के बाद परिवार के चार लोगों की मौत ने जहां पूरे परिवार को सकते में डाल दिया है। वहीं, गांव के साथ ही आसपास के इलाके के लोग भी मर्माहत हैं। आलम यह है कि पीड़ित परिवार को सहयोग देने का क्रम भी जारी है। उधर, बुधवार की देर शाम जिला अस्पताल में इलाज करा रहे तीन लोगों किरण, फूलकुमारी व छोटक को परिजन बेहतर इलाज के लिए आरा लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed