फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   छात्रनेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

छात्रनेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 15 May 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
छात्रनेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बैरिया। सुदिष्टपुरी स्नाकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष के नेतृत्व में छात्रनेताओं ने उपजिलाधिकारी बैरिया को ज्ञापन सौंपा। छात्रनेताओं ने एसडीएम को बताया कि कुछ लोग गलत तथ्यों के आधार पर अच्छे कार्यों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि महाविद्यालय में विकास कार्य हो रहा है। एमए समाज शास्त्र और हिंदी दो विषयों को खोलने की प्रक्रिया चल रही है और जिलाधिकारी के निर्देश पर आरईएस द्वारा महाविद्यालय तक सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसे निजी स्वार्थ में बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है। छात्रनेताओं ने चेतावनी दी कि चाहे वह प्राचार्य हों या भूतपूर्व छात्र नेता उनका निजी स्वार्थ में होने वाला प्रदर्शन रोका जाए। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ महामंत्री अमित कुमार शर्मा, मिथिलेश कुमार चौबे, सुनील सिंह, दीपनरायन सिंह, चंद्रशेखर सिंह, आशीष सिंह, अंकित कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed