फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   20 per cent of the beneficiaries were distributed in Czech

20 फीसदी लाभार्थियों में ही बांटे गए चेक

Fri, 03 Jul 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 03 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
20 per cent of the beneficiaries were distributed in Czech
जननी सुरक्षा योजना के तहत चेक वितरण में वसूली तो हो ही रही है, बेवजह लाभार्थियों को दौड़ाया जा रहा है। सीएचसी सीयर से अब तक महज 20 फीसदी लाभार्थियों को ही चेक बांटा जा चुका है। इसका खुलासा तब हुआ जब चेक के लिए बार-बार सीएचसी का चक्कर लगा चुका गुस्साया दंपती शुक्रवार को केरोसिन और हथौड़ा लेकर पहुंचा। सूचना पर पहुंचे विधायक गोरख पासवान ने इसकी जानकारी डीएम और सीएमओ को दी। अधिकारियों ने चेक बुक और योजना से जुड़े अभिलेख कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के टेकनपुरा गांव की ममता देवी पत्नी दिनेश यादव का जनवरी में प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद पति-पत्नी ने जननी सुरक्षा योजना चेक के लिए दर्जनों बार अस्पताल के दफ्तर का चक्कर काटा। चेक न मिलने से आजिज दंपती शुक्रवार को केरोसिन और हथौड़े के साथ अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन


उनके पहुंचने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना पर विधायक गोरख पासवान पहुंचे तथा मामले की छानबीन की। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर सूचना जिलाधिकारी और सीएमओ को दी। एसीएमओ डा. जेआर तिवारी और एनएचआरएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक और अधिकारियों ने संबंधित अभिलेख तलब किया तो गड़बड़ी प्रकाश में आया। जांच के दौरान पाया गया कि बीस फीसदी से अधिक लाभार्थियों को चेक का वितरण ही नहीं किया गया है। इस बीच आशा कार्यकत्रियों ने विधायक और कर्मचारियों के सामने ही लिपिक पर चेक के लिए दो सौ रुपये वसूली का आरोप लगाया। अधिकारियों ने चेक बुक और अभिलेखों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरातफरी मची रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed