फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   20 gold pakar kiya traufy par kabja

20 गोल्ड पाकर किया ट्राफी पर कब्जा

Tue, 25 Oct 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 25 Oct 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
20 gold pakar kiya traufy par kabja
बलिया माडल रेलवे स्टेशन पर कराते चैपिंयनों का स्वागत करते एसोसिएशन के पदाधिकारी।
कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में मुजफ्फरपुर जिले में 21 से 23 अक्तूबर तक आयोजित कराटे प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु एवं भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने 20 गोल्ड, 11 सिल्वर और 10 ब्रोंज हासिल किया जिसके चलते जिले को ट्राफी मिली।
विज्ञापन


 
सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रीतम वर्मा ने दो गोल्ड, सनबीम स्कूल के अगरसंडा के आदित्य और अतुल ने दो गोल्ड तथा राजश्री पब्लिक स्कूल के अंबुज  तथा श्रेया ने दो-दो गोल्ड प्राप्त किया। इसी प्रकार सेंट जेवियर्स के अभिषेक बिंद को एक गोल्ड तथा एक सिल्वर, शेखर राय को एक गोल्ड तथा एक  ब्राेंज, आशुतोष को एक सिल्वर तथा एक गोल्ड, नितेश, अनुराग, कृष्णा अमन को  एक-एक ब्राेंज मेडल तथा शिवम को एक सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


इसी तरह से  सनबीम के निशेश राज को एक ब्राेंज, अर्पित, अभय को एक-एक सिल्वर, युवराज  सिंह को एक गोल्ड, आर्यन को एक सिल्वर, राजश्री पब्लिक स्कूल के निक्की  यादव, आयुष सिंह, आनंद मोहन को एक-एक गोल्ड मेडल प्राप्त हुए है। जबकि  दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल मिड्डा के आशीष यादव को एक गोल्ड तथा एक  ब्राेंज, नरेंद्र को एक सिल्वर, पूर्वोत्तर रेलवे स्कूल के कमल यादव, सुमित  झा, धनंजय यादव, संजय पासवान को एक-एक गोल्ड तथा एक-एक सिल्वर मेडल प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कराते स्कूल रसड़ा के प्रभा को दो सिल्वर, अभिनाश को एक ब्राेंज तथा सेंट जोसेफ के किशन यादव को दो ब्राेंज तथा बेस्ट फाइटर का अवार्ड  प्रीतम वर्मा को दिया गया। बलिया मॉडल रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर कराटे एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. कुंवर अरुण सिंह, धर्मेंद्र कुमार पटेल, धीरज  गुप्ता, राजकुमार वर्मा, पंकज सिंह ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। सचिव एलबी रावत ने खिलाड़ियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed