फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   20 drug shoppers sampled

20 दवा दुकानदारों की सैंपलिंग की गई

Tue, 28 Apr 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
20 drug shoppers sampled
बलिया। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से जिला प्रशासन को कुल 120 लोगों की सूची सौंपी गई है। इसमें ऐसे दुकानदारों और उनके कर्मचारियों का नाम शामिल हैं जिनके लिए एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से वाराणसी के लिए पास बनवाया था। इनमें से चयनित 20 लोगों की सैंपलिंग जांच के लिए मंगलवार को कराई गई और उन्हें 14 दिन के होम क्वारंटीन में रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि जिला प्रशासन ने सोमवार को ही जिले की कई दुकानों को बंद करा दिया था, जिनका वाराणसी के लिए पास बना था। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि संगठन की ओर से जिला प्रशासन की पूरी मदद का भरोसा दिया गया है। दुकानों के बंद होने की स्थिति में आम पब्लिक को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन से बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी लोग कोरोना से जंग में कंधे से कंधा मिलाकर मदद कर रहे हैं, इसी वजह से अभी तक जिले में एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed