{"_id":"5c5c2809bdec224e21135187","slug":"191549543433-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों में दिखा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों में दिखा आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन के पहले चरण में जिले भर के कर्मचारियों और शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में कलेक्ट्रेट के धरना-स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर आवाज बुलंद की। कहां की केंद्र तथा प्रदेश सरकार के जनप्रतिनिधि केवल अपनी पेंशन चाहिए। कहा कि हम कर्मचारियों के हक पर डाका डाला जा रहा है। मांगे पूरी न होने पर नोटा दबाकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।
कलेक्ट्रेट परिसर में हुए सभा को संबोधित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों ने अपने अपने हक और हुकूक की बात रखी। कहा कि कर्मचारियों का पेंशन हर हाल में दिया जाना चाहिए। सरकार इसे हम लोगों की कमजोरी कदापि ना समझे। बल्कि यह पेंशन हमारे वर्षों सेवा कार्य का प्रतिफल होता है। कर्मचारी नेता सत्या सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के क्रम में प्रस्तावित हड़ताल से केंद्र तथा प्रदेश सरकारें डर गई है। आंदोलन को भ्रमित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। जिसका हम मुंह तोड़ जवाब देंगे कर्मचारी नेता वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि हमारी एकजुटता ही हमारी ताकत है। हमें अपनी ताकत का प्रदर्शन कर ही अपना हक प्राप्त करना है। कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार का जनप्रतिनिधि एक बार सुनने के बाद उसे पेंशन की जरूरत होती है। लेकिन कर्मचारी 36 साल की सेवा के बाद भी पेंशन से वंचित कर दिया जाता है। सरकार का यह रवैया हम किसी भी हालत में चलने नहीं देंगे।
शिक्षक नेता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि आगामी 12 फरवरी तक यह हड़ताल धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। जिसमें जिले के विद्यालय और कार्यालय पूर्ण रूप से बंद करके इस आंदोलन को सफल बनाना है। इस धरना प्रदर्शन में बीएसए, खाद्य रसद विभाग, जिला व्यापार कर, जिला ड्रग फूड विभाग, जिला कोषाधिकारी, सिंचाई विभाग, नलकूप लोक निर्माण, आईटीआई, एआरटीओ विभाग, टाउन पॉलिटेक्निक, डीआईओएस, जिला फाइलेरिया, प्रोबेशन, पशुपालन, बिजली सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे। उनका बस एक ही नारा था पुरानी पेंशन हमारा हक है, इसे हर की हर कीमत पर हम लेकर रहेंगे। चाहे इसके लिए किसी भी हद तक जा कर लड़ाई लड़नी पड़े। इस मौके पर बृजेश कुमार सिंह, सुशील त्रिपाठी, सुशील पांडेय कान्हजी, पंकज कुमार राय, राजेश पांडेय अनिल पांडेय, जितेंद्र सिंह, अजीत सिंह, जुबेर अहमद, राजेश सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, अजय सिंह, अजय मिश्र, वीरेंद्र सिंह, बलवंत राय, सुशील कुमार, चंदन सिंह, अजीत पांडेय, रामबचन, जयप्रकाश, राजीव कुमार सिंह, मनोज सिंह, शंभू नाथ यादव, जय प्रकाश राम आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता अवधेश सिंह तथा संचालन वेदप्रकाश पांडेय किया।