फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   45 हजार किसानों को बांटे गए मृदा स्वास्थ्य कार्ड

45 हजार किसानों को बांटे गए मृदा स्वास्थ्य कार्ड

Fri, 21 Dec 2018 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
45 हजार किसानों को बांटे गए मृदा स्वास्थ्य कार्ड
बलिया। किसानों की आय दोगुनी करने की योजना के तहत कृषि विभाग खेती-किसानी करने वालों का सहयोग कर रहा है। इसी के तहत मृदा परीक्षण कर किसानों को मृदा कार्ड दिया गया। जांच रिपोर्ट में जगह-जगह मिट्टी में किसी तत्व की कमी तो किसी तत्व की अधिकता की बात सामने आई है। जिले के अधिकांश इलाकों में पोटाश, नाइट्रोजन और फास्फोरस की कमी आई लेकिन ब्लाकवार अंतिम रिपोर्ट जारी होने के बाद ही स्थिति साफ होगी। 2018-19 के लक्ष्य 42860 के सापेक्ष 34386 नमूने लिए गए, जिसकी जांच हुई और यह क्रम जारी है। 2017-18 के कुल 25440 नमूने के सापेक्ष 45 हजार किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक खेत की मिट्टी जांच का अभियान 2017-18 से चल रहा है। इस योजना को पूरा करने के लिए दो साल का लक्ष्य तय किया गया है, जो वर्ष 2018-19 में पूरा होगा। अधिकारी ने बताया कि मृदा परीक्षण का मुख्य मकसद खेतों में अनियंत्रित रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग पर लगाम लगाना है और संतुलित उर्वरक के प्रयोग की जानकारी देकर किसानों के खेती की लागत कम करना और उत्पादन बढ़ाना है। इसके माध्यम से किसानों की आय में भी इजाफा होगा। बताया कि वर्ष 2017-18 में कुल 25440 नमूने लिए गए और जांच की गई और वर्ष 18-19 में अब तक 34386 नमूने लिए गए हैं। यह भी बताया कि वर्ष 2017-18 के अब तक कुल 45 हजार किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि मृृदा परीक्षण के बाद अलग-अलग इलाकों में विभिन्न कमियां सामने आई हैं और मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर इसका अंकन भी किया गया है। बताया कि अब तक आए नमूने में हर जगह से पोटाश, नाइट्रोजन और फास्फोरस की कमी सामने आई है।
विज्ञापन


मृदा परीक्षण का काम लगातार किया जा रहा है और 2017-18 से यह अभियान चलाया जा रहा है। विभाग के कर्मचारी नमूने लेकर किसानों का ब्योरा अंकित कर रहे हैं और जांच के बाद संबंधित किसानों की डाटा फीडिंग कराई जा रही है और किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जाते हैं। - इंद्रराज, उपनिदेशक, कृषि, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed