{"_id":"5a53b3504f1c1b3d198b5a49","slug":"191515434832-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित कटौती से प्रभावित हो रही सिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित कटौती से प्रभावित हो रही सिंचाई
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बैरिया। क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से सिंचाई प्रभावित हो रही है। वहीं बिजली आधारित उद्योग धंधों और बाजार पर भी इसका असर पड़ रहा है। बैरिया विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवो में उपभोक्ता बिजली की अनियमित आपूर्ति से त्रस्त हैं। बिजली शाम को थोड़ी देर के लिए आती हैं और फिर देररात को आती हैं। शाम को बिजली नहीं आने से बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र परेशान हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र उमेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, सुनील वर्मा, रमेश वर्मा, प्रीति वर्मा ने बताया कि बिजली देर से आने पर पढ़ाई पर असर पड़ रहा हैं। उधर गेहूं उत्पादक किसान कैप्टन अशोक सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, सत्येन्द्र सिंह, उमेश यादव, रामजी यादव, शिवजी वर्मा ने बताया कि कड़ाके की ठंड में खेत कि सिंचाई के लिए रात में खेतों में जाना पड़ता हैं। रात में भी बिजली बार बार कटती रहती हैं ।
एसडीओ बैरिया विकास कुमार सोनी ने बताया कि 33 हजार का तार जर्जर हैं , उसके टूटने से लाइन ब्रेक डाउन होती हैं। चूंकि खेतो में अभी फसल लगी हैं । इसलिए किसान भी खेतो में घुसने पर मारने के लिए दौड़ा ले रहे हैं।
विज्ञापन
एसडीओ बैरिया विकास कुमार सोनी ने बताया कि 33 हजार का तार जर्जर हैं , उसके टूटने से लाइन ब्रेक डाउन होती हैं। चूंकि खेतो में अभी फसल लगी हैं । इसलिए किसान भी खेतो में घुसने पर मारने के लिए दौड़ा ले रहे हैं।
विज्ञापन