फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   18.65 lakh sanctioned for the treatment of 10 patients

Ballia News: 10 मरीजों के इलाज के लिए 18.65 लाख स्वीकृत

Thu, 13 Aug 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
18.65 lakh sanctioned for the treatment of 10 patients
बेल्थरारोड। सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 10 लाभार्थियों के उपचार के लिए 18.65 लाख रुपए की स्वीकृति हुई है। सांसद ने बताया कि स्वीकृत धनराशि में सिकंदरपुर क्षेत्र के दुगोली निवासी शशिकांत पांडेय को 2.50 लाख, चक बहाउद्दीन निवासी अमरनाथ चौहान को 1.25 लाख, बांसडीह के सूर्यपुरा निवासी रामायण चौहान को 2.50 लाख, गोर पोखर निवासी राजेंद्र गिरी को 1.25 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

नगरा निवासी सीता गुप्ता को 2.50 लाख, भीमपुरा नंबर दो निवासी सोनी को एक लाख, इंदासो निवासी नमो नारायण चौहान को एक लाख, रसीदपुर निवासी गोकुल को 2.50 लाख, सेमरी निवासी राजकुमार यादव को एक लाख स्वीकृत हुआ है। रसड़ा क्षेत्र के मलप हरसेनपुर निवासी लल्लन चौहान के लिए 1.65 लाख स्वीकृत किया गया है। सांसद के प्रस्ताव पर लगातार जरूरतमंद लोगों को उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। इससे गंभीर बीमारी से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के इलाज कराने में मदद मिलेगी। सांसद ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण किसी जरूरतमंद का इलाज प्रभावित न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed