{"_id":"5baa7d04867a557f233468ec","slug":"181537899780-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोस युवा सांसद के तहत आयोजित हुई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोस युवा सांसद के तहत आयोजित हुई कार्यशाला
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेल्थरारोड । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सौजन्य से नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में मां शांति देवी पीजी कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में स्वच्छता, भ्रूणहत्या, नारी सशक्तीकरण, प्रधानमंत्री फ्लैगशिप आदि कार्यक्रमों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ ज्ञान्ति यादव, मनरेगा ऑडिट रणजीत सिंह, बाल विकास परियोजना प्रभारी सुशीला श्रीवास्तव और फार्मासिस्ट बृजेश पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ यादव ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने भ्रूण हत्या की लगातार हो रही घटनाओं पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि आज गर्भ में जिस तरह बेटियों को मार दिया जा रहा है, उससे दो कुलों का नाश हो रहा है,क्यों की बेटी दो कुलों को रोशन करती है। वक्ताओं ने कहा कि जिस घर में नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। नारी सम्मान से ही समाज और राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकता है।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को उद्धृत करते हुए वक्ताओं ने बेटी दो कुलों को शिक्षित कर समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करती है। कार्यशाला में शिक्षा, स्वास्थ्य आदि बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर विजय यादव, सीपी सिंह, दयाशंकर प्रेमी, किरण शर्मा, अमित गुप्त, सत्येंद्र राजभर,उमंग सिंह, दिव्यांग प्रकाश, प्रीति तिवारी, पूनम आदि मौजूद रहे।