फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   18 doctors and 66 staff remained absent in 10 hospitals, one day's salary will be deducted

Ballia News: 10 अस्पतालों में 18 डॉक्टर और 66 स्टाफ रहे गैरहाजिर, 1 दिन का कटेगा वेतन

Thu, 25 Jul 2024 05:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
18 doctors and 66 staff remained absent in 10 hospitals, one day's salary will be deducted
बलिया। डीएम प्रवीण कुमार ने एसडीएम की रिपोर्ट पर सीएमओ को दस सरकारी अस्पतालों के 18 डॉक्टर और 66 स्टाफ का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम के निरीक्षण में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काजीपुरा में चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेश कुमार समेत 11 स्टाफ नदारद मिले थे। सिर्फ लैब टेक्नीशियन फहीजुर्रहमान अंसारी ही उपस्थित थे। वहीं, न्यू पीएचसी सागरपाली में तैनात 9 में से 4 कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। सीएचसी बांसडीह पर डॉ. प्रणय कुनाल, डॉ. यश्वी सिंह, डॉ. प्रियदर्शन सिंह, डॉ. बीरबहादुर सिंह सहित 18 कर्मचारी नदारद थे। पीएचसी बेरूआरबारी में चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह, डॉ. पीडी शुक्ला, डॉ. रामायण यादव सहित 12 कर्मी ड्यूटी पर नहीं मिले थे। सीएचसी सोनबरसा में डॉ. जया पाठक, डॉ. साल्टी कसेरा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सुमन कुमार व वरिष्ठ लिपिक पुनीत श्रीवास्तव मौके पर नहीं मिले थे।

वहीं, पीएचसी मुरलीछपरा पर बीएचडब्ल्यू अजय कुमार रावत, चीफ फार्मासिस्ट मनोहर प्रसाद और चतुर्थ श्रेणी कर्मी प्रेमशंकर यादव ड्यूटी से गायब मिले। सीएचसी खेजुरी में डॉ. प्रशांत, डॉ. एएन शर्मा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी में डॉ. चन्दन सिंह अनुपस्थित पाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककरासो में चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश पांडेय सहित 10 कर्मी अनुपस्थित मिले थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनाडीह में चिकित्साधिकारी डॉ. रामाशीष, फार्मासिस्ट महेंद्र पाल सिंह, एलटी मनीष कुमार यादव, एएनएम संगीता, धर्मेंद्र सिंह और अजीत पांडेय ड्यूटी टाइम में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed