{"_id":"5b6c88414f1c1bde6d8b725d","slug":"171533839425-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में लोगों को दी गई विधिक जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में लोगों को दी गई विधिक जानकारी
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतसर (बलिया)। जनपद न्यायधीश के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के तत्वावधान में गुरुवार को स्थानीय रतसर इंटर कालेज के प्रांगण में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मानव अधिकार व बालकों के अधिकार को सुरक्षित करने वाले कानून के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
मुख्य अतिथि पूनम कर्णवाल सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय बलिया ने कहा कि विधिक प्राधिकरण की सारी सुविधा गांव के गरीब परिवार के लोगों के लिए नि:शुल्क है। जो गांव के गरीब पैसे के अभाव में न्यायालय नहीं जा पाते है और गांव के स्वार्थी लोग उनको परेशान कर उनकी जगह जमीन उनका हक हड़प लेते हैं। ऐसे में उन मजलूम लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्राधिकरण का गठन हुआ है। इसके साथ ही पारिवारिक झगड़ा पति पत्नी संबंधित जितनी भी समस्याएं है उसके समाधान के लिए न्यायालय में स्थित विधिक सेवा प्राधिकरण जाए। उन्होंने किसी भी तरह के विवाद के निबटारे के लिए 8 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में साक्ष्य के साथ आने की अपील की। तहसीलदार घनश्याम तिवारी ने भी राजस्व संबंधित समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए समस्या निस्तारण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि गांव के दलालों के प्रति सावधान रहे और अपनी समस्या स्वयं लेकर आये। इस मौके पर परमात्मा नंद पांडेय सचिव मनोज राम, आनंद मोहन श्रीवास्तव, जुनैद शाह, विजय सिंह, रामबचन शर्मा धन्नंजय शर्मा, गीता देवी, आशा देवी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रतसर कलां स्मृति सिंह और संचालन संतोष सिंह ने किया।