{"_id":"5ad3966d4f1c1b54098b4b56","slug":"171523816045-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया मार्केट का अधूरे काम को पूरा कराने की पहल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया मार्केट का अधूरे काम को पूरा कराने की पहल शुरू
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। लोहिया मार्केट का निर्माण पूरा कराने के लिए एक बार फिर से कवायद शुरू हो गयी है। सदर विधायक आनन्द स्वरूप शुक्ला व जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने रविवार को मार्केट में पहुंचकर जायजा लिया।
कहा कि अधूरे कार्य को पूरा कराने के लिए जरूरी कार्यवाही कर धनराशि मंगाई जाएगी। धन मिलते ही निर्माण पूरा कराते हुए दुकानें आवंटित कर दी जाएंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के हिसाब से यह काफी उपयोगी साबित होगा। एक छत के नीचे हर चीज यहां आसानी से उपलब्ध हो सकती है। जिलाधिकारी ने मार्केट परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग पर जोर दिया। जिलाधिकारी की रुचि देख वहां मौजूद व्यापारियों में मार्केट के शुरू होने की आस जगी है। इस मौके पर जिलाधिकारी व विधायक ने रामलीला मैदान का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वहां अंडरग्राउंड मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के लिए उचित जगह होने की संभावना बताई। कहा कि इससे शहर में बाजार जाने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने में सुविधा होगी। विधायक ने कहा कि रामलीला मैदान को बेहतर स्वरूप देने के प्रयास किया जा रहा है।