{"_id":"5a204bd04f1c1b59678bf4fb","slug":"171512066000-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्\nथ्य कर्मचारियों को देना होगा शपथ पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास् थ्य कर्मचारियों को देना होगा शपथ पत्र
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
जनपद के पीएचसी एवं सीएचसी पर व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम कसने की कवायद सीएमओ डा. एसपी राय ने शुरु कर दिया है। इसके लिए सीएमओ ने संबंधित चिकित्साधिकारियों को पत्र जारी कर फार्मासिस्ट व कर्मचारियों की सूची तलब किया है। सूची मिलने के बाद ही कर्मचारियों का वेतन भुगतान होगा। सीएमओ ने बताया कि सूची मिलने के बाद सभी कर्मचारियों से शपथ पत्र भी लिया जाएगा। सूची से स्पष्ट होगा कि कर्मचारी तैनाती स्थल पर कार्यरत हैं या नहीं।
बताया कि ऐसा अभी केवल रेगुलर कर्मचारियों के लिए किया जा रहा है। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया जा सकता है। सूची से यह स्पष्ट होगा कि डॉक्टर व कर्मचारी तैनाती स्थल पर कार्यरत हैं या नहीं। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों द्वारा शिकायत मिलती है कि पीएचसी एवं सीएचसी पर डाक्टर नहीं मिलते है। जिसके चलते दूर-दराज के मरीजों को जिला अस्पताल उपचार कराने के लिए आना पड़ता है।
उधर, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की सूची मांगने के बाद महकमे में इस बात की चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि जल्द ही सीएचसी और पीएचसी पर तैनात चिकित्सक व कर्मचारियों का स्थानांतरण होगा। एक ही स्थान पर वर्षों से जमे डाक्टरों व कर्मचारियों को अन्य अस्पताल पर तैनात किया जा सकता है। इसकी सुगबुगाहट डॉक्टरों व कर्मचारियों में तेज हो गई है।