फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   17 AEROs deployed for disposal of claims and objections

Ballia News: दावों और आपत्तियों के निस्तारण के लिए 17 एईआरओ की तैनाती

Fri, 09 Jan 2026 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
17 AEROs deployed for disposal of claims and objections
बैरिया। मतदाता विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है, उनके संदर्भ में कुल 406 बूथों के 18556 मतदाताओं के लिए 17 एईआरओ की तैनाती कर दी गई है। उनके बूथ का आवंटन कर दिया गया है। आपत्ति और दावाें के निस्तारण के लिए कार्यालय की भी व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि अनिल कुमार यादव नायब तहसीलदार बैरिया को एईआरओ बनाया गया है। बूथ संख्या 1 से 28 तक कुल 1074 मतदाताओं के आपत्ति और दावों का निस्तारण उपजिलाधिकारी बैरिया के कार्यालय में बैठ कर करेंगे। विनोद कुमार सिंह सहायक अभियंता लघु सिंचाई को बूथ संख्या 29 से 55 तक आवंटित किया गया है। 2729 मतदाताओं की आपत्तियों व दावों का निस्तारण खंड विकास अधिकारी कार्यालय बेलहरी में करेंगे। राकेश यादव बाल विकास परियोजना अधिकारी बांसडीह बूथ संख्या 56 से 82 तक के कुल 717 मतदाताओं के लिए बीडीओ कार्यालय बेलहरी में बैठेंगे। राजीव कुमार गंगवार सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी बेलहरी बूथ संख्या 81 से 109 कुल 1287 मतदाता के लिए बेलहरी बैठेंगे। राकेश कुमार पांडेय प्रधानाध्यापक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुधैला बूथ संख्या 110 से 136 मतदाता के लिए 743 बेलहरी बीडीओ कार्यालय बैठेगे। दीपक कुमार सिंह नायक तहसीलदार सुरेमनपुर बूथ संख्या 137 से 163 कुल 1391 मतदाता के लिए बीडीओ कार्यालय मुरली छपरा में बैठेंगे। डाॅ. लालजी यादव उप मुख्य चिकित्साधिकारी मुरली छपरा बूथ संख्या 164 से 190 कुल मतदाता 384 के लिए बीडीओ कार्यालय मुरली छपरा बैठेंगे। मधु कांत झा चकबंदी अधिकारी बैरिया बूथ संख्या 191 से 217 1332 मतदाता के लिए बीडीओ कार्यालय कोटवा में बैठेंगे। आदित्य कुमार सिंह खंड विकास अधिकारी बैरिया बूथ संख्या 218 से 244 मतदाता 1150 के लिए बीडीओ कार्यालय बैरिया में बैठेंगे। धर्मेंद्र सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा बलिया बूथ संख्या 245 से 271 मतदाता 121 के लिए बीडीओ बैरिया के कार्यालय में बैठेंगे। नौशाद आलम अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बैरिया बूथ संख्या 272 से 298 मतदाता 1352 के लिए नगर पंचायत कार्यालय बैरिया बैठेंगे। पंकज कुमार मिश्रा खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया बूथ संख्या 299 से 225 मतदाता 1178 के लिए बीडीओ कार्यालय बैरिया में बैठेंगे। शकील अख्तर अंसारी खंड विकास अधिकारी मुरली छपरा बूथ संख्या 326 से 352 मतदाता 5259 के लिए बीडीओ कार्यालय मुरली छपरा में बैठेंगे। अरविंद कुमार मौर्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बैरिया बूथ संख्या 353 से 379 मतदाता 614 के लिए बीडीओ कार्यालय मुरली छपरा में बैठेंगे। अरविंद कुमार यादव खंड शिक्षा अधिकारी मुरली छपरा बूथ संख्या 380 से 406 मतदाता 2225 के लिए कार्यालय मुरली छपरा में बैठेंगे। इसके अलावा सुरेंद्र कुमार सहायक चकबंदी अधिकारी बैरिया व महेंद्र प्रसाद सहायक चकबंदी अधिकारी बांसडीह को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed