{"_id":"62e2d01fa4cca25cb07972e6","slug":"164-villages-of-108-gram-panchayats-of-the-district-will-be-model-odf-ballia-news-vns666437913","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 108 ग्राम पंचायतों के 164 गांव होंगे मॉडल ओडीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 108 ग्राम पंचायतों के 164 गांव होंगे मॉडल ओडीएफ
विज्ञापन
जिले के गांवों को मॉडल ओडीएफ बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पहले चरण में 164 गावों को मॉडल ओडीएफ के लिए चिह्नित किया गया है। इसके सापेक्ष 10 गांवों के लिए 693.73 लाख की कार्ययोजना स्वीकृत ही चुकी है। अब इसे धरातल पर उतारने की कवायद चल रही है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश के 3582 ग्राम पंचायतों के 4723 राजस्व ग्राम को ओडीएफ प्लस की उत्कृष्ट श्रेणी (मॉडल) ग्राम बनाने के लिए चिह्नित किया गया। इसमें जिले के 108 ग्राम पंचायतों के 164 गांवों को चिह्नित किया गया है। यह सभी गांव 5000 से अधिक आबादी वाले हैं। चिह्नीकरण में संबंधित राजस्व गांव के साथ ही इनकी ग्राम पंचायत के समस्त राजस्व ग्रामों को सम्मिलित किया गया है। इन गांवों में ओडीएफ स्थायित्व, ठोस व तरल अपशिष्ट, प्लास्टिक, गोबर इत्यादि के प्रबंधन के लिए निर्मित शौचालयों का समुचित उपयोग निर्धारित किया जाएगा। इसके अलावा व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, सामुदायिक शौचालय निर्माण, प्रयोग व रख-रखाव, प्रत्येक ग्राम पंचायत में कूड़ा संग्रहण केन्द्र, कूड़ा संग्रहण के लिए ई-रिक्शा वाहन, खाद गड्ढे, सोख्ता गड्ढे और कम से कम एक तालाब में गंदे व काले पानी के प्रवाह को रोकने की व्यवस्था, विकास खंड स्तरीय प्लास्टिक एकत्रीकरण एवं प्रबंधन केंद्र, गोबरधन, नाला/नाली, लीच पिट गतिविधियों का संचालन किया जाना है। यह सभी कार्य बुलंदशहर जिले के शहजादपुर कनैनी गांव की तर्ज पर होगा। शहजादपुर कनैनी मॉडल को परखने के लिए पिछले माह 40 कर्मियों का दल वहां गया था और निर्माण कार्य देख कर लौट चुका है।
10 गांवों में जल्द शुरू होगा कार्य
जिले के 10 गांवों में 693.73 लाख की लागत से जल्द ही बुलंदशहर मॉडल का कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थापित किया जाएगा। शासन की ओर से धन जारी कर दिया गया है। इस कार्य में 30 फीसदी की धनराशि संबंधित ग्राम पंचायत की निधि से खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
इन गांवों की कार्ययोजना हो चुकी है स्वीकृत
ब्लॉक गांव
दुबहर दुबहर
दुबहर शिवपुर दीयर नई बस्ती
मनियर बालूपुर
मनियर सुल्तानपुर
चिलकहर चिलकहर
बैरिया चकिया
नगरा ताड़ीबड़ागांव
सीयर अवाया
बेरुआरबारी मैरीटार
गड़वार गड़वार
पहले चरण में 10 गांवों में कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थापित किया जाएगा। शासन से कार्ययोजना स्वीकृत हो चुकी है और धन का आवंटन हो चुका है, प्रक्रिया चल रही है। पांच हजार से अधिक आबादी वाले अन्य गांवों को चिह्नित किया गया है।
- इसरार अहमद, जिला सलाहकार, स्वच्छ भारत मिशन, बलिया