फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस

Wed, 12 Sep 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस
बैरिया (बलिया)। बलिया-छपरा रेलखंड के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर बहुप्रतीक्षित लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव मंगलवार से शुरू हो गया। सांसद भरत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

इससे पहले प्लेटफार्म नंबर एक पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद भरत सिंह ने कहा कि लखनऊ-छपरा ट्रेन की ठहराव की मांग लंबे समय से जनता कर रही थी जो आज पूरी हो गई। सांसद ने कहा कि सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से न सिर्फ बैरिया विधानसभा बल्कि रेवती सहतवार तक से लोग आकर ट्रेन पकड़ते हैं। इस ट्रेन के रुकने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि थोड़ा धैर्य रखिये गोंदिया व अप हरिहरनाथ एक्सप्रेस का भी ठहराव होगा इसके लिए कवायद शुरू हो चुकी है। कहा कि उन्होंने रेलमंत्री से सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बकुल्हा में भी करने को कहा है। बताया कि इस ट्रेन का ठहराव फेफना में भी करने की कवायद है। इससे पहले सांसद भरत सिंह के सुरेमनपुर स्टेशन पहुंचने पर क्षेत्रीय लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनधि मंटन वर्मा ने सांसद भरत सिंह की प्रशंसा की। सुरेमनपुर स्टेशन पर लखनऊ-छपरा के रुकते ही लोगों ने तालियों के गड़गड़ाहट कर ट्रेन के रुकने का स्वागत किया। ठहराव के समय सांसद संग एडीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम आरसी श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम में सीनियर डीसीएम के के पाठक, सीनियर डीईएम एके समन, विजयबहादुर सिंह, रामाकांत पांडेय, सुधांशु तिवारी, जयप्रकाश साहू, अमिताभ उपाध्याय, विजय सिंह, मंटू बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed