फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लेखपालों और कानूनगो के समर्थन में उतरे जिले के कर्मचारी

लेखपालों और कानूनगो के समर्थन में उतरे जिले के कर्मचारी

Wed, 13 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों और कानूनगो के समर्थन में उतरे जिले के कर्मचारी
बलिया। उप्र लेखपाल एवं कानूनगो संगठनों के समर्थन में मंगलवार को करीब एक दर्जन कर्मचारी संगठनों ने अपने-अपने कार्यालयों का कार्य बहिष्कार करते हुए बैरिया विधायक के भतीजे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन एवं घेराव किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के सभी कक्षों का ताला बंद करने के बाद उग्र कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार किया। हालांकि सदर तहसील के साथ जिले के अन्य तहसीलों पर भी धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी से करीब आधा घंटे तक वार्ता हुई। लेकिन सकारात्मक वार्ता न होने के चलते उग्र कर्मचारियों धरना-प्रदर्शन जारी रखा। राजस्व कर्मियों ने बैरिया विधायक द्वारा कर्मचारियों की तुलना वेश्या से किया जाने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में सदस्यता समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न कर्मचारी संगठन वाहन चालक संघ, विकास भवन कर्मचारी, कलेक्ट्रेट, शिक्षक संघ, चकबंदी, सफाईकर्मी, वन विभाग, राज्य कर्मचारी महासंघ, रोजगार सेवक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, अमीन संघ, उप्र मेडिकल सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन, मनेरगा संगठन के सदस्य अपने-अपने कार्यालयों से जुलूस निकाल कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कर्मचारियों ने कहा कि हम विधायक के नैतिक पतन का गवाह बनेंगे। कर्मचारी नेताओं से जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने काफी देर तक वार्ता की। लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि जब तक विधायक के भतीजे के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की जाती है। हम अपना आंदोलन समाप्त करने वाले नहीं है। डीएम ने कहा कि एसपी से वार्ता कर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी। इसके साथ ही साथ जिले के सभी तहसीलों मुख्यालयों पर तालाबंदी कर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

उधर, विकास भवन पर भी बंदी देखी गई। विकास कर्मचारी संघ के महामंत्री अविनाश उपाध्याय ने बताया कि बैरिया विधायक के भतीजे कीगिरफ्तारी की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन के समर्थन में 13 जून को जिले के सभी ब्लाक कार्यालय व विकास भवन की तालाबंदी कर शासन-प्रशासन पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाते हुए कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर निर्भय नारायण सिंह, कौशल उपाध्याय, अजय सिंह, जटाशंकर मौर्य, चंद्रशेखर यादव, रविशंकर यादव, लालबाबू यादव, अनिल कुमार सिंह, अजीत सिंह, लल्लन सिंह, शैलेंद्र सिंह, हर्षदेव राम, अजय चौबे, बिजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। अध्यक्षता कर्मचारी नेता बलवंत कुमार सिंह ने किया। उधर, राजकीय वाहन चालक संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि बैरिया विधायक के भतीजे के खिलाफ चल रहे आंदोलन का समर्थन जारी रहेगा। अगर मांगे पूरी नहीं की गई तो 13 जून से हम अधिकारियों के वाहन चालन का कार्य ठप कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed