{"_id":"5abbd8a34f1c1bda298b469b","slug":"161522260131-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चिंगारी से तीन दुकान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चिंगारी से तीन दुकान जले
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उभांव थाना क्षेत्र के राजपुर चट्टी पर हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से बुधवार की शाम तीन दुकानों के सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर पानी उड़ेल आग पर काबू पाया, तब तक कई लाख की संपत्ति स्वाहा हो चुकी थी। राजपुर चट्टी पर विश्राम यादव, हरिंदर राजभर की किराना की दुकान और नीरज ठाकुर की चाय पकौड़ी की दुकान है। बुधवार को शाम दुकानों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार टूटकर दुकान की छत पर गिर पड़ा, जिससे एक दुकान जलने लगी। इस दौरान हवा के झोंके ने विकराल रुप धारण कर लिया और तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते तीनों दुकान के सामान जलकर राख में तब्दील हो गए ।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत करने के बाद पानी डाल आग पर काबू पाया। तब तक कई लाख रुपये के सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। उप जिलाधिकारी सुशील श्रीवास्तव समेत राजस्व कर्मियों की टीम पहुंची, तथा क्षति का आकलन किया। उन्होंने पीड़ितों को सरकारी मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन