फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   16 mm rain fell in one and a half hour, waterlogging in four localities

Ballia News: डेढ़ घंटे में हुई 16 मीमी बारिश, चार मोहल्लों में जलभराव

Thu, 11 Jul 2024 06:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
16 mm rain fell in one and a half hour, waterlogging in four localities
बलिया। लगातार हो रही बारिश से शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। आए दिन बारिश से मोहल्लों में पानी भर जा रहा है। बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे से लेकर तीन बजे तक हुई बारिश से चार मोहल्लों में जलभराव हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र, मिड्ढा के अनुसार डेढ़ घंटे के दौरान 16 मीमी बारिश हुई।
विज्ञापन

शहर के जापलिनगंज, आवास विकास समेत चार मोहल्लों में जल भराव हो गया। उधर, बैरिया क्षेत्र में धूप और बारिश के बीच बुधवार को मौसम का मिजाज बदलता रहा। कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं, गलियों और सड़कों पर जलभराव हो गया। तहसील बैरिया के अधिवक्ता भवन के सामने, सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से पश्चिम फाटक पर जाने वाली मार्ग सहित कई मार्गों पर जलभराव हो जाने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

खेतों में भरा पानी: हल्दी। रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते विकास खंड बेलहरी के अधिकांश भागों में जल-भराव हो गया है। खेतों में पानी भर जाने के कारण किसान चिंतित हो गए हैं। क्षेत्र के कुछ किसानों ने अपने खेतों में मक्का, ज्वार अरहर आदि की बोआई की थी, जो जल-भराव के कारण नष्ट हो हो रही है। क्षेत्र के समरथपाह, लाखपुर, मुड़ाडीह, बेलहरी, कठही, भरखोखा, भरसौता, बिगही, बसुधरपाह, पिंडारी, पुरास आदि गांव के हजारों एकड़ खेतों में पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली से भैंस मरी: जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के मठ योगेंद्र गिरि गांव निवासी पंचमी यादव के दरवाजे पर बुधवार को अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से दरवाजे पर बंधी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।

बारिश के दौरान गिरा पेड़, आवागमन बाधित : बांसडीहरोड। बलिया बांसडीह मार्ग स्थित टघरौली गांव के पास बुधवार शाम एक जर्जर पेड़ सड़क पर गिरने से घंटों आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने पेड़ को काटकर हटाया। तब जाकर आवागमन सुचारू हो सका। उधर, बांसडीह रोड बाजार में स्थित एक गुमटी व ठेला पर हरा पेड़ बारिश के कारण गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed