फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   करोड़े रुपये गबन के दो आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

करोड़े रुपये गबन के दो आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Sun, 16 Jun 2019 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
करोड़े रुपये गबन के दो आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
बलिया। गरीब और अल्प आय वर्ग वाली सूक्ष्म बीमा योजना में लगभग पौने दो लाख बीमाधारकों के करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये के घोटाले के मामले के दो आरोपियों को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मामले में मुख्य आरोपी ग्रामीण समाज सेवा एसोसिएशन के निदेशक महावीर सिंह को एसटीएफ ने 15 नवंबर 2018 को सिंहाचवर से गिरफ्तार कर लिया था। बाकी दो आरोपी इंद्रावती सिंह और पंकज सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उधर, महावीर सिंह की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने पीड़ित अमर नाथ पांडेय व इम्तियाज अली को 68 लाख रुपये भुगतान करने का आदेश दिया है। नवंबर 2008 में पंजीकृत एनजीओ जीएसएसए ने मालगोदाम रोड पर कार्यालय खोला। यह संस्था बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण में पंजीकृत है और इसने सूक्ष्म बीमा कार्यालय मंडल गोरखपुर से जुड़कर कार्य शुरू किया। संस्था ने एजेंटों के माध्यम से एलआईसी की सूक्ष्म बीमा की पालिसी जीवन मधुर, जीवन दीप, जीवन मंगल के नाम से मासिक किस्त और फिक्स डिपाजिट के लिए कुल 100, 200, 500 रुपये पांच वर्ष के जमा कराए। पहली किस्त को छोड़कर संस्था ने कोई किस्त गोरखपुर स्थित सूक्ष्म बीमा कार्यालय में जमा नहीं की। बीमा अवधि पूर्ण होने पर एमडी महावीर सिंह के हस्ताक्षर से सैकड़ों बीमाधारकों को बैंक आफ बड़ौदा के चेक दिए गए थे जो बाउंस हो गए थे । इसके बाद एनजीओ के खिलाफ एजेंट अमर नाथ पांडेय ने कोतवाली में 28 सितंबर को महावीर सिंह, इंद्रावती सिंह, पंकज सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। अमर उजाला ने गबन के इस मामले को उजागर किया था और इससे जुड़ी खबर 12 नवंबर 2018 के अंक में मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने स्वाट टीम के सहयोग से 14 नवंबर को फेफना थाना क्षेत्र के सिंहाचवर से महावीर सिंह को गिरफ्तार किया था। दो आरोपी इंद्रावती सिंह व पंकज सिंह आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

इनसेट...
विदेेश भागने की फिराक में आरोपी : बलिया। अमरनाथ पांडेय की एफआईआर पर मुख्य आरोपी महावीर सिंह की गिरफ्तारी हुई है। इसके बाद एक के बाद एजेंट विनोद कुमार गुप्त, नवल किशोर, सुदिष्ट मिश्र, मनोज पांडेय, अशोक पांडेय प्रधान नन्हकू, नरेंद्र सिंह प्रधान राजपुर, जयप्रकाश पांडेय, सुधा मिश्र ने अलग-अलग थाना सुखपुरा, बैरिया, रसड़ा में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले 50 से ऊपर एजेंटों ने एफआईआर के लिए सीजेएम कोर्ट से आदेश कराया। उधर, वादी एजेंट अमर नाथ पांडेय का कहना है कि अभी मेरा और इम्तियाज अली को 68 लाख रुपये भुगतान करने का आदेश हाईकोर्ट से हुआ है लेकिन अभी तक फूटी कौड़ी नहीं मिली र्है। शेष बचे आरोपी इंद्रावती सिंह व पंकज सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मुख्य आरोपी किसी तरह जमानत कराकर शेष बचे आरोपियों के साथ विदेश भागने की फिराक में है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण सिंह ने आरोपी महावीर सिंह जेल में है। शेष बचे आरोपियों के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।-अरुण सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed