फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं, समय सीमा 10 दिन बढ़ा

गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं, समय सीमा 10 दिन बढ़ा

Sun, 16 Jun 2019 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं, समय सीमा 10 दिन बढ़ा
बलिया। किसान अब अपना गेहूं क्रय केंद्रों पर 25 जून तक बेच सकेंगे। पहले गेहूं खरीद की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित थी अंतिम तिथि निर्धारित थी लेकिन खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं होने के कारण शासन ने किसान हित में 10 दिन की समय सीमा बढ़ा दी है। हालांकि केंद्रों पर बहाना बना कर किसानों से गेहूं खरीद में हीलाहवाली की जाती रही है जिसका लाभ सबसे अधिक बिचौलियों ने उठाया। पूर्व के सालों में भी यही स्थिति रही और मामला सामने आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

किसानों को अनाज का माकूल मूल्य दिलाने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में कुल 93 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें इसमें मार्केटिंग विभाग के अलावा पीसीएफ, एग्रो, कर्मचारी कल्याण निगम, एफसीआई के क्रय केंद्र हैं और एक अप्रैल से संचालित हैं। इस साल शासन की ओर से जनपद में कुल नौ लाख 80 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था और अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित थी लेकिन ढाई माह बीत जाने के बाद भी अधिकांश क्रय केंद्र धरातल पर नहीं खुल सके हैं। गेहूं खरीद में शुरू से ही लापरवाही बरती गई। शुुरुआत में मात्र 71 क्रय केंद्र बनाए गए और इसके बाद लगातार केंद्र बनाने का खेल किया जाता रहा लेकिन इसके बावजूद किसान गेहूं बेचने के लिए परेशान रहे जबकि बिचौलियों की खूब चांदी रही। अधिकांश क्रय केंद्रों ने कुछ दिन खरीद के बाद अनाज का उठान नहीं होने के कारण खरीद बंद कर दिया लेकिन अधिकारियों ने इसकी सुधि नहीं ली। आलम यह रहा कि सात जून तक जिले में कुल लक्ष्य 98000 एमटी के सापेक्ष 499.97 एमटी ही खरीद हुई जो कुल 51.02 फीसदी रही। हालांकि विभाग का दावा है कि 15 जून तक कुल 60 हजार एमटी गेहूं की खरीद हुई जो 62 फीसदी तक पहुंच गया है। किसानों की समस्या और खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं होने के कारण सरकार ने गेहूं खरीद की अंतिम तिथि बढ़ा कर 25 जून कर दिया है।
विज्ञापन

कोट
गेहूं क्रय केंद्रों पर अब 25 जून तक किसानों के गेहूं की खरीद होगी। शासन की ओर से 10 दिनों की समय सीमा बढ़ाई गई है। सभी केंद्र प्रभारियों को इस बाबत निर्देश दिया गया है।-नरेंद्र तिवारी, जिला विपणन अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed