{"_id":"5d0529488ebc3e247e2b4da0","slug":"1560619325111-ballia-news34","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 11 परिवारों की झोपड़ी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 11 परिवारों की झोपड़ी जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरहीं। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में नवमीराम के घर में खाना बनाते समय लगी आग से एक दर्जन परिवारों की झोपड़ी जलकर राख हो गई। कड़ी धूप में ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
नथूनी राम के घर के लोग खाना बना रहे थे कि अचानक चिंगारी आग लग गई। अभी कोई कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप अख्तियार करते हुए बगल के नवमी, सूरत, बुद्धि राम, बिहारी, मिथुन राम, रजिंदर राम, हरेराम, मुनींद्र, लल्लन, परशुराम राम के घर को अपनी आगोश में ले लिया। अगलगी में नथूनराम की एक गाय भी झुलस गई। वहीं, घर में रखा अनाज, रोजमर्रे का सामान, फर्नीचर आदि सब कुछ जलकर राख हो गया। सूचना पर काफी देर बाद फायर ब्रिगेड पहुंवा, लगभाग डेढ़ घंटे कड़ी मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। अगलगी की घटना के बाद पूरा परिवार खुले आसमान तले रहने को विवश है।