फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पुलाव को लकर मारपीट, नहीं हुई शादी

पुलाव को लकर मारपीट, नहीं हुई शादी

Sat, 01 Jun 2019 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
पुलाव को लकर मारपीट, नहीं हुई शादी
जयप्रकाशनगर। मंदिर में शादी करने पहुंचे लड़के और लड़की पक्ष के लोगों में महज पुलाव को लेकर मारपीट होने लगी। इसके बाद लड़के पक्ष ने शादी से मना कर दिया। स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराया जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के सामान को वापस कर दिया और दोनों पक्ष बगैर शादी के ही वापस लौट गए।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के घुरी टोला (अठगावा) गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की शादी सहतवार थाना क्षेत्र के सुबवल गाव निवासी एक परिवार में तय थी। दोनों पक्ष बीते 30 मई को क्षेत्र के महाराज बाबा के मंदिर पर शादी करने के लिए पहुंचे। शादी शुरू हुई जिसमें बारातियों को जलपान कराने के उपरांत द्वाराचार, जयमाल, कन्यापूजन तक माहौल खूब धूमधाम से चलता रहा। इसी बीच लड़की पक्ष द्वारा लड़के पक्ष के लोगों को भोजन कराया जा रहा था कि लड़के पक्ष की एक रिश्तेदार महिला ने भोजन परोसने वालों से बैठने के लिए पहले मेज और कुर्सी की मांग की।
विज्ञापन

लड़की वालों ने बताया कि मंदिर पर इसकी व्यवस्था नही की जाती है। फिर भोजन करते वक्त पुलाव की मांग की। इसमें भोजन परोसने वालों ने बताया कि पुलाव की व्यवस्था नही है। इस पर महिला भड़क उठी और दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मामला मारपीट तक जा पहुंचा। किसी तरह मंदिर में उपस्थित लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। लेकिन लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया। अंत में स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों पक्षों का लेने-देन और सामान वापस करा दिया और बगैर शादी लोग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed