फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   राष्ट्रवाद के मुद्दे ने बागी बलिया में भी लहराया भगवा परचम

राष्ट्रवाद के मुद्दे ने बागी बलिया में भी लहराया भगवा परचम

Fri, 24 May 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रवाद के मुद्दे ने बागी बलिया में भी लहराया भगवा परचम
बलिया से जीते वीरेंद्र सिंह मस्त - फोटो : amar ujala
बलिया। बलिया संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त और सलेमपुर से भाजपा के प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा की जीत की घोषणा होते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर सड़कों पर उतर आए। जगह-जगह ढोल नगाड़े के धुन पर थिरकते रहे। इस बार के चुनाव में बागी बलिया के लोगों ने राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भाजपा प्रत्याशी का साथ दिया।
विज्ञापन

मतगणना शुरू होने से लेकर समाप्ति तक बलिया के भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त और गठबंधन के सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय के बीच कांटे की लड़ाई नजर आई। शाम को छह बजे के करीब भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त को निर्वाचित घोषित किया गया। इस बार के चुनाव में भाजपा ने राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ा। वहीं विपक्षी दल केवल मोदी पर ही निशाना साधते रह गए। इस दौरान किसी ने स्थानीय मुद्दों तक पर बात नहीं की। चट्टी चौराहों और चाय की दुकानों मोदी के राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चर्चा रही और इस मुद्दे पर मतदाताओं ने भाजपा का साथ दिया।
विज्ञापन

सलेमपुर सीट पर भी बीजेपी का लहराया भगवा
सलेमपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी व सांसद रविंद्र कुुशवाहा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी आरएस कुशवाहा को करीब 1,12110 मतों से पराजित किया। बसपा के आरएस कुशवाहा को कुल 351820 मिले जबकि भाजपा रविंद्र कुशवाहा ने 463930 मत पाकर अपनी जीत दर्ज की। सलेमपुर सीट पर सपा बसपा गठबंधन से बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा चुनाव लड़ रहे थे। इस सीट के महत्व को देखते हुए मायावती खुद यहां प्रचार करने आईं और अखिलेश ने भी इस सीट से चुनाव प्रचार किया। सपा-बसपा गठबंधन के साथ आने से यह माना जा रहा था कि यहां पिछड़े वर्ग का समर्थन पूरी तरह से गठबंधन के पक्ष में चला जाएगा। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी रविंद्र के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या दो बार आकर सभा को संबोधित किया। इसका काफी असर पड़ा और पिछड़े वर्ग के मतदाता भी भाजपा के पक्ष में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद विपक्षी दलों खासकर सपा, बसपा कार्यालयों पर खासा सन्नाटा दिखाई दिया। हालांकि सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय के चेहरे पर एक शांत और संतोष भाव नजर आया। इस दौरान सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याश सनातन पांडेय ने कहा कि जनता ने उन्हें भरपूर सम्मान दिया और एक अच्छी लड़ाई लड़ने में मदद दी। इसके लिए वे सबका आभार व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed