फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कुंडी तोड़कर चोरों ने नकदी व लाखों का आभूषण उड़ाया

कुंडी तोड़कर चोरों ने नकदी व लाखों का आभूषण उड़ाया

Tue, 21 May 2019 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
कुंडी तोड़कर चोरों ने नकदी व लाखों का आभूषण उड़ाया
चोरों ने नकदी व लाखों का आभूषण उड़ाया - फोटो : amar ujala
चितबड़ागांव। नगर के वार्ड संख्या चार स्थित चंद्रमा यादव के घर का सोमवार की देर रात ताला तोड़कर चोर नकद और कीमती आभूषण उठा ले गए। परिवार के लोग बरामदे में सोए थे लेकिन उन्हें चोरों की भनक तक नहीं लगी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा के वार्ड नंबर-चार मालवीय नगर निवासी चंद्रमा यादव के परिवार के सदस्य प्रतिदिन की भांति सोमवार की रात भोजन करने के बाद बरामदे में सो रहे थे। इसबीच चोर घर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोर बक्से को लेकर घर से करीब दो सौ मीटर दूरी पर लेकर चले गए। जहां बक्से का ताला तोड़ उसमें रखे पांच हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र, पायल, मांग टीका सहित कीमती कपड़े लेकर चले गए। बरामदे में सो रहे सदस्यों को भनक तक नहीं लगने दी।
विज्ञापन

पीड़िता माया देवी ने बताया कि मेरे पति विगत कई वर्ष पहले घर से कहीं चले गए थे लेकिन अबतक नहीं लौटे। किसी तरह छह पुत्री व एक पुत्र का पालन-पोषण मेहनत मजदूरी करके करती हूं। चार पुत्रियों की शादी कर चुकी हूं। अभी भी दो बेटी तथा एक पुत्र का भरण-पोषण मेहनत मजदूरी करके कर रही हूं। बताया कि एक लड़की की शादी भी तय कर दी थी। जिसकी शादी के लिए धीरे-धीरे गहना, नकदी आदि की व्यवस्था कर रही थी। जिसे चोरों ने चुराकर मेरा जीना दूभर कर दिया। अब बेटी की शादी कैसे होगी..यह कहकर फफक रोने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed