{"_id":"5cc34efa867a5547325416c6","slug":"151556303610-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में अनुपस्थित 48 कर्मियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में अनुपस्थित 48 कर्मियों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। लोकसभा चुनाव को लेकर हुए पहले चरण के प्रशिक्षण में अनुपस्थित 48 कर्मियों को कार्मिक प्रभारी की ओर से नोटिस जारी किया है। कर्मियों को अवगत कराया गया है कि दूसरे चरण के पूर्व आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित होकर ट्रेनिंग कर लें अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ ही अन्य कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
चुुनावी ड्यूटी करने वाले कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए पहले चरण में सात दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन टीडी कॉलेज के कक्षों में कराया गया। बताया जाता है कि रोजाना कुछ कर्मचारी अनुपस्थित रहते थे और उन्हें कार्मिक प्रभारी की ओर से चेतावनी भी जारी की जाती है। हालांकि कई कर्मचारी चल रहे प्रशिक्षण में शामिल होकर प्रशिक्षण भी लेते रहे। सात दिनों के प्रशिक्षण में कुल 84 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसमें से 36 कर्मचारियों ने अंतिम के दिन के प्रशिक्षण में आकर प्रशिक्षण प्राप्त किया लेकिन 48 कर्मचारियों ने न तो उपस्थिति दर्ज कराई और न ही प्रशिक्षण ही लिया।
इन कर्मचारियों को कार्मिक प्रभारी की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में बताया गया है कि दूसरे चरण के प्रशिक्षण से पूर्व एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें वह उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर इसमें संबंधित कर्मचारी उपस्थित नहीं हुए तो उनके खिलाफ प्रशिक्षण दिवस का वेतन काटने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी। कार्मिक प्रभारी व सीडीओ बीएन सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मियों को नोटिस जारी कर दिया गया है और अगर प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए तो कार्रवाई की जाएगी।