फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दुनिया की सबसे बड़ी समाजसेवी संस्था है लायंस क्लब : प्रभात

दुनिया की सबसे बड़ी समाजसेवी संस्था है लायंस क्लब : प्रभात

Sun, 02 Dec 2018 10:43 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
दुनिया की सबसे बड़ी समाजसेवी संस्था है लायंस क्लब : प्रभात
बलिया। हम सब मिलकर डायबिटिज, खसरा, रूबेला टीकाकरण, पर्यावरण की रक्षा व गरीबों के लिए भोजन संकट को दूर करने में कार्य कर सकते हैं। भारत में अभी भी नब्बे लाख लोग भूखे पेट सोते हैं। हम इस दिशा में जनजागरण के द्वारा समाज में यह संदेश दे सकते हैं कि हम तब तक नहीं सोएंगे, जब तक कि हमारे आसपास कोई भी भूखा है। उक्त बातें मंडलाध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी ने कहीं। वह रविवार को लायंस क्लब के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को माल्देपुर में एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस क्लब के मंडलाध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी व लायन दीपक अग्रवाल ने कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में नए सदस्यों की दीक्षा कराने के साथ ही लायंस क्लब का चार्टर प्रदान किया गया। नए पदाधिकारी के रूप में लायन विजय बहादुर गुप्ता अध्यक्ष, लायन अरविंद मोहन सचिव, लायन नीरज बर्नवाल कोषाध्यक्ष, लायन अनुज सरावगी व लायन अरविंद कुमार ने उपाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस मौके पर डॉ. बीपी सिंह, अंशू कुमार, बलराम, मनोज कुमार, अशोक कुमार सिंह, संजय मौर्य, राघव मिश्र, विजय चौरसिया, बृजलता मिश्रा, रश्मि सिंह व नीरू भटनागर ने लायन क्लब की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार व डॉ. अनुराग भटनागर ने किया। अध्यक्षता लायन अशोक जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed