फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चोरी के माल के साथ तीन चोर गिरफ्तार

चोरी के माल के साथ तीन चोर गिरफ्तार

Fri, 17 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
चोरी के माल के साथ तीन चोर गिरफ्तार
बलिया/भीमपुरा। क्राइम ब्रांच व भीमपुरा पुलिस ने संयुक्त रूप से बुधवार की शाम बरौली नहर पुलिया के पास से चोरी के लैपटाप व मोबाइल के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व भीमपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने बरौली नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर तीन चोरों को गिरफ्तार किया। जिसमें मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के सराय ककुलत निवासी अंकित भारद्वाज व खानपुर बुजुर्ग निवासी राहुल राजभर व आक्रोश राजभर हैं। इनके पास से पुलिस ने चोरी का एक लैपटाप व चार्जर, एक सैमसंग मोबाइल, एक रेडमी मोबाइल, एक लावा मोबाइल और नकदी 2500 रुपया बरामद किया। पिछले दिनों भीमपुरा थाना क्षेत्र के अवराई कला गांव के प्रवीण कुमार गुप्ता के दो एंड्राइड मोबाइल, एक लैपटॉप व चार्जर चोरी हो गया था। वहीं महरी निवासी गोल्डन कुमार की दो मोबाइल व गजियापुर निवासी दिनेश गुप्ता के घर हुई चोरी का ढाई हजार रुपया नकदी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed