फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तीन हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीकरण

तीन हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीकरण

Sat, 07 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
तीन हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीकरण
बलिया। प्रदेश सरकार ने धान की सरकारी खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए अधिकारियों पर सरकार की ओर से दबाव डाला जा रहा है कि अधिक से अधिक किसानों को पंजीकरण कराया जाए। हालांकि किसान अपना ऑनलाइन पंजीकरण कहीं से भी करा सकते हैं। धान की खरीद को लेकर शासन की ओर से किसानों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इसके लिए जिले के एडीएम को नोडल अफसर बनाया गया है और जिला विपणन अधिकारी को अधिक से अधिक किसानों के पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया है। जिला विपणन अधिकारी नरेंद्र तिवारी की मानें तो किसानों को धान बेचने के पहले अपना पंजीकरण कराना होगा और इसके लिए क्रय केन्द्रों पर भी सुविधा रखी गई है। बताया कि धान क्रय के लिए जिले में कुल 47 क्रय केन्द्र खोले गए हैं और किसान अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा किसान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर किसी भी साइबर कैफे आदि से भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। कहा कि धान की खरीद एक नवंबर से शुुरू होगी, इसे देखते हुए किसानों का पंजीकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है ताकि खरीद के समय उन्हें कोई परेशानी न हो। बताया कि जिले में अधिकांश किसान नजदीकी सीएससी या अन्य इंटरनेट की दूकानों से ही पंजीकरण करा ले रहे हैं। अब तक तीन हजार से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया है लेकिन इसमें कोई फर्जीवाड़ा सामने नहीं आया है। किसानों का पंजीकरण होने के बाद धान की खरीद आसान हो जाएगी। पंजीकरण के बाद किसानों का पूरा ब्योरा भी विभाग के पास उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed