{"_id":"5c6eecd2bdec221181374497","slug":"141550773458-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर कृषि के छात्रों का आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर कृषि के छात्रों का आमरण अनशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के प्रयोगात्मक परीक्षा में 50 तथा लिखित में 50 अंक निर्धारित करने को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कालेज इकाई के अध्यक्ष पंकज राय के नेतृत्व में बीएससी कृषि के छात्र-छात्राओं ने भी आमरण अनशन पर बैठ गए।
अनशन स्थल पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पंकज राय ने कहा कि जब से जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया है तब से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। पिछले सत्र में प्रायोगिक और लिखित परीक्षा में 50-50 अंक दिए गए थे। लेकिन इस वर्ष बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के प्रवेश के समय पाठ्यक्रम में लिखित परीक्षा में 60 तथा प्रायोगिक में 40 अंक था। लेकिन कुलपति द्वारा मनमानी करते हुए लिखित परीक्षा 75 तथा प्रायोगिक परीक्षा में 25 अंक निर्धारित कर दिया गया है। जिसको लेकर विगत कई दिनों से छात्रों ने पत्रक सौंपकर आंदोलित रहे है। कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक हम लोगों को आमरण अनशन जारी रहेगा।
इस मौके पर राकेश गुप्ता, प्रशांत राय, मयंक शेखर, विशाल, अश्वनी सिंह, चंद्रकांत सिंह, अभिषेक राय, शिवानी मिश्र, निधि यादव, मनीष सिंह, शिखा राय, आस्था, रागिनी मिश्रा, मुस्कान सिंह, दीपक सिंह, अर्चना सिंह, दिव्या मिशोरा, कुुमारी किरन, शिवानी पांडेय, विनोद यादव, उमेेश निषाद, कौशल सिंह, मुकेश कुमार, स्मृति तिवारी, अभिनव, दुर्गेश राय, आदित्या सिंह आदि छात्र-छात्राएं मौजूूद रहीं।