{"_id":"5a32b9524f1c1b4e718b91db","slug":"141513273682-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसों के खिलाफ जांच के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसों के खिलाफ जांच के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष कमालुद्दीन शेख ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर जिले में चल रहे मदरसों के जांच की मांग की। पत्र में आरोप लगाया गया है कि जिले में मानक के अनुरूप मदरसों का संचालन नहीं हो रहा है। जिसमें बहुत से मदरसों के स्थान निर्धारित नहीं है। यहां तक कि मदरसों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की नियुक्ति मानक के अनुरूप नहीं की गई है। मदरसा मुस्लिम समाज के लिए पवित्र स्थल है। जहां के विद्यार्थी आधुनिक शिक्षा और धार्मिक शिक्षा प्राप्त करते है।
अयोग्य शिक्षकों का चयन विद्यार्थियों के साथ अन्याय है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि एक ही व्यक्ति को एक से अधिक मदरसा की मान्यता न दी जाय। यदि कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाया। मदरसा शिक्षकों की नियुक्ति में पारदर्शिता अपनाई जाय। जो मदरसे मानक के अनुरूप नहीं पाये जाते हैं उनके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई कराई जाय। इस पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री और अल्पसंख्यक मंत्री को प्रेषित की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में इरशाद अली, मंजूर आलम, प्रवीण सिंह, अभिषेक सिंह, दानिश, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।