फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पत्नी हत्या के मामले में आठ साल का सश्रम कारोवास ररकि

पत्नी हत्या के मामले में आठ साल का सश्रम कारोवास ररकि

Thu, 17 Jan 2019 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
पत्नी हत्या के मामले में आठ साल का सश्रम कारोवास ररकि

विज्ञापन
बलिया। दहेज के लिए बार-बार पत्नी को उकसाने व दहेज मांगने के लेकर पत्नी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पति को दोषी पाते हुए न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय बीके लाल ने गुरुवार को आठ वर्ष सश्रम कारावास व 10000 के अर्थदंड से दंडित किया। साथ ही अर्थदंड न अदा करने पर 6 माह का अतिरिक्त कारावास का दंड भी भुगतना होगा।

गुलाब यादव पुत्र स्वर्गीय हनुमान यादव ग्राम व पोस्ट शेरपुर ढोढाटी थाना बरेसर जिला गाजीपुर की लड़की कुसुम यादव की शादी 02 वर्ष पहले 15 मई 2014 को ग्राम नवाबगंज थाना नगरा जिला बलिया में प्रमोद यादव पुत्र मुकेश यादव के साथ हुई थी। पिता के मुताबिक, विवाह के बाद से ही उसकी लड़की कुसुम को उसके पति प्रमोद यादव उनके भाई बड़े मनोज यादव बड़े भाई की पत्नी रेनू यादव और ससुर भूपेश यादव दहेज के लिए बार-बार प्रताड़ित करते थे और मारते पीटते थे। दहेज में 200000 नगद, हीरो होंडा मोटरसाइकिल की मांग करते थे। कहते थे कि दिलवा दो नहीं तो गला दबाकर मार डालेंगे। 24 जुलाई 2016 को सायं 7:40 पर फोन पर सूचना मिली कि आपके लड़की को शाम को 5:00 बजे प्रमोद यादव, मनोज यादव, रेनू यादव, रूपेश यादव ने मिलकर गला दबाकर मार डाला है। कुसुम की एक बच्ची भी 08 माह की है। इस मामले में पिता की तहरीर पर उक्त चारों के खिलाफ दहेज हत्या प्रताड़ना का केस थाना नगरा थाना में 25 जुलाई 2016 को दर्ज हुआ। उक्त मामले की विवेचना विवेचक द्वारा की गई, जिसमें दौरान विवेचना विवेचक ने अभियुक्त प्रमोद यादव के विरुद्ध अपराध पाते हुए आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। न्यायालय ने साक्ष्यों एवं मौखिक बहस सुनने के उपरांत अभियुक्त को दोषी पाते हुए 08 वर्ष के सश्रम कारावास का दंड एवं ख10000 अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed