फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सोशल मीडरयि पर वायरल करने वाले हेडमास्टर निलंबित

सोशल मीडरयि पर वायरल करने वाले हेडमास्टर निलंबित

Sat, 11 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडरयि पर वायरल करने वाले हेडमास्टर निलंबित
बलिया। आईटी एक्ट के नियमों के विपरीत सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले शिक्षा क्षेत्र सोहांव के प्रावि अख्तियारपुर पर तैनात प्रधानाध्यापक करन यादव को बीएसए संतोष कुमार राय ने सस्पेंड कर दिया है। इन पर विद्यालय में पठन-पाठन से विरत होकर नियम विरुद्ध तरीके से सोशल मीडिया पर विद्यालय के नाम से आईडी खोलकर टिप्पणी करने, अध्यापक आचरण सेवा नियमावली व आईटी एक्ट का उल्लंघन करने, शैक्षणिक कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के साथ ही अपने मूल कर्तव्यों के प्रति स्वेछाचारिता का आचरण करने का आरोप है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय को पूरे प्रकरण की जांच कर 15 दिन में आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही निलंबन अवधि में करन यादव ब्लाक संसाधन केन्द्र गड़वार से संबद्ध रहेंगे। बीएसए ने बताया कि निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed