{"_id":"6872b042af085fadbd0a59b6","slug":"129-cases-came-to-22-police-stations-only-27-were-resolved-ballia-news-c-190-1-ana1001-143942-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 22 थानों पर आए 129 प्रकरण, 27 का ही निकला समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 22 थानों पर आए 129 प्रकरण, 27 का ही निकला समाधान
विज्ञापन
बलिया। जनपद के 22 थानों पर शनिवार को थाना समाधान का दिवस का आयोजन हुआ। राजस्व व पुलिस की संयुक्त अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। सभी थानों पर 129 प्रकरण आए, जिनमें से 27 प्रकरण का निस्तारण हुआ।
एसपी आमवीर सिंह ने हल्दी थाने पर फरियादियों की समस्याओं को सुना। अन्य के लिए टीम गठित कर मौके पर भेजने का एसपी ने निर्देश दिया। हल्दी थाने में 6 मामलों में से एक का निपटारा किया जा सका। सिकंदरपुर : उप जिलाधिकारी सुनील कुमार एवं क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार यादव की अगुवाई में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। सुबह से ही लोग भूमि विवाद, पारिवारिक कलह और सरकारी कार्यों में अनियमितता से संबंधित छह फरियाद लेकर पहुंचें। दोनों पक्षों से बातचीत कर तीन का मौके पर निस्तारण हुआ। तीन शिकायत के निस्तारण के लिए टीम का गठन किया गया। एसडीएम ने कहा कि थाना अब केवल एफआईआर दर्ज करने की जगह नहीं रहा, यह जनसेवा और न्याय का केंद्र है। हर शिकायत की निष्पक्ष जांच और न्यायसंगत समाधान हो।
बैरिया: थाना समाधान दिवस एसडीएम आलोक प्रताप सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई। कुल आठ मामले आए, जिसमें एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। सभी मामले जमीन विवाद से संबंधित रहे। बबीता देवी निवासिनी भीख छपरा जमीन विवाद, शिव जन्म वर्मा निवासी भीख छपरा जमीन विवाद, टेंगरही निवासी यदुदत्त चतुर्वेदी के जमीन विवाद सहित आठ मामले प्रस्तुत हुए। मौके पर एसएचओ राकेश कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अशोक दत्त त्रिपाठी, कानूनगो शिवकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बेल्थरारोड : उभांव थाना परिसर में नायब तहसीलदार दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस पर कुल 13 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। नायब तहसीलदार ने थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। मौके पर एसएचओ आरपी सिंह व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
चितबड़ागांव : प्रभारी थानाध्यक्ष राम सकल यादव की मौजूदगी में छह प्रकरणों की सुनवाई हुई। एक मामले का मौके पर ही निस्तारण हुआ। शेष पांच की जांच के लिए संबंधित लेखपाल व पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। मौके पर कानूनगो राज कुमार कौशिक, लेखपाल रंजीत सिंह, लल्लन यादव, संतोष सिंह, सुधीर पाण्डेय, बृजेश कुमार पांडे आदि मौजूद रहे।
चिलकहर : नायब तहसीलदार सदर एसआई अब्दुल हफीज की देखरेख में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। दो मामले जमीन से संबंधित रहे। दोनों मामलों में टीम गठित कर निस्तारण का निर्देश दिया। फरियादी मायूस होकर लौट गए।
पूर। पकड़ी थाना पर चकबंदी कानूनगो मनोज कुमार व थानाध्यक्ष लालमणि सरोज ने संयुक्त रूप से आठ समस्याओं को सुना। जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया। एकईल गांव निवासी मनोज कुमार का नामांतरण से जुड़ा विवाद दो वर्षों से लंबित था, जिसे राजस्व टीम और पुलिस प्रशासन की तत्परता से सुलझा दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -
एसपी ने थाना परिसर का किया निरीक्षण, बैरक व मेस की देखी व्यवस्था : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को हल्दी थाना का औचक निरीक्षण किया। थाना परिसर में खड़े बेतरतीब वाहनों को एक साइड खड़ा करने व परिसर की सफाई का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम से भवन, परिसर में बने मेस तथा बैरकों का निरीक्षण किया गया। मालखाना व थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों अपराध, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद, एचएस, महिला उत्पीड़न, बलवा, गुमशुदा, पासपोर्ट आदि रजिस्टरों की गहनता से अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात महिला हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मियों से पूछताछ करते हुए उनके कार्यों व रजिस्टर में की गई एंट्री को चेक किया तथा रजिस्टर में अंकित शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबरों पर फोन से वार्ता कर उनसे पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट अथवा असंतुष्ट का फीड बैक लिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पोखरे की जमीन पर पंचायत भवन बनाने का आरोप
गड़वार। ब्लाॅक के जनऊपुर गांव में जल संरक्षण के लिए पोखरा खोदा गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से इसपर पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत थाना दिवस पर की। जनऊपुर गांव में नई परती के नाम से साढ़े छह बिस्वा जमीन नई परती के नाम से उपलब्ध है। प्रधान उस जगह पर पंचायत भवन का निर्माण न कराकर जल संरक्षण के लिए पोखरे के नाम से संरक्षित भूमि पर पंचायत भवन का निर्माण करा रहे हैं। क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि चंदन पांडेय, अभिषेक पांडेय, मारकंडेय पांडेय, पूर्व प्रधान राजेश पांडेय आदि ने जिलाधिकारी से पंचायत भवन के निर्माण को रोकने की मांग की है। संवाद